उत्तराखंड:13 नवंबर को दून विवि में होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, CM धामी ने की समीक्षा

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में 13 नवंबर को दून विवि में आयोजित होने वाले तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संपन्न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडी देश-दुनिया में अपनी प्रतिभा और परिश्रम से प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं। राज्य के समग्र विकास में उनके अनुभव, विशेषज्ञता और सुझावों का पूरा लाभ उठाया जाना चाहिए। यह सम्मेलन प्रवासियों को अपनी जड़ों से जोड़ने के साथ प्रदेश के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का एक सशक्त मंच बनेगा।
धामी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्मेलन में सार्थक संवाद की ठोस व्यवस्था हो। प्रवासियों के सुझावों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें राज्य में निवेश, स्वरोजगार, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
सीएम धामी ने कहा कि आयोजन में राज्य की समृद्ध लोकसंस्कृति और सांस्कृतिक विरासत की प्रभावी झलक दिखनी चाहिए। उन्होंने स्वच्छता, सुरक्षा, यातायात और सुंदरीकरण संबंधी सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

सम्मेलन का आयोजन दून विवि के डॉ. नित्यानंद ऑडिटोरियम में होगा। इसमें विकसित उत्तराखंड में प्रवासियों की भूमिका और हौसलों की उड़ान : उत्तराखंड के युवा संघर्ष से सफलता के शिखर तक विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।

और पढ़े  उत्तरकाशी: केदारताल हादसा, तीन और ट्रेकर्स के शव जिला अस्पताल पहुंचे, लापता 8 में से सात की मौत की पुष्टि
  • Related Posts

    उत्तराखंड: सरकार के खिलाफ कांग्रेस चलाएगी हस्ताक्षर अभियान, 23 को सैलजा की मौजूदगी में निकलेगी पदयात्रा

    कांग्रेस प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर प्रदेश व्यापी आंदोलन तैयारी कर रही है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ.प्रतिमा सिंह के मुताबिक इसे लेकर पार्टी 10…

    उत्तराखंड स्थापना दिवस: युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय, भराड़ीसैंण में सीएम ने की 13 घोषणाएं

    चमोली के भराड़ीसैंण में आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को राज्य की 26वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्य निर्माण के लिए आंदोलनकारियों…