चम्पावत: 2 दिवसीय भ्रमण पर आए पशुपालन विभाग के मंत्री सौरव बहुगुणा

चम्पावत: 2 दिवसीय भ्रमण पर आए पशुपालन विभाग के मंत्री सौरव बहुगुणा

सौरभ बहुगुणा जी ने पशुपालन, यमंत्रीदुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी, उद्योग, प्रोटोकॉल, कौशल विकास एवं सेवायोजन सर्किट हाउस में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर किसानों को दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं की जानकारी ली और किसानों की आय बड़ाने हेतु निर्देश दिए। जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने माननीय मंत्री को जनपद में किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं अंतर्गत दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी।
श्री बहुगुणा ने कहा कि किसानों की आय को बढ़ाने हेतु हमे विशेष प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि गोट वैली प्रोजेक्ट सरकार का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट इसलिए जनपद के सभी किसानों को इसकी पूरी, बेहतर जानकारी होनी चाहिए इसलिए किसानों को गोष्ठियों के साथ ही विभिन्न माध्यमों से गोट वैली प्रोजेक्ट के बारे में जागरूक एवं प्रेरित करें और इच्छुक किसानों को चिन्हित कर उन्हें लाभान्वित करें। उन्होंने जीएम दुग्ध को दुग्ध पालकों हेतु दूध के रेट बढ़ाए जाने के निर्देश दिए, ताकि किसान इस क्षेत्र में बेहतर कार्य करने हेतु प्रेरित हो, साथ ही किसान की आय में भी इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि तीनों विभाग पशुपालन, दुग्ध एवं मत्स्य के क्षेत्र में किसानों की आय बढ़ाने हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में किसानों हेतु भूसे में 50 प्रतिशत सब्सिडी, पशु आहार में भी सब्सिडी लागू करी, जिससे किसानों को राहत मिली। मत्स्य के क्षेत्र में सरकार इंगलिंग टूरिज्म में लगातार कार्य कर रही है, ताकि लोगों को रोजगार से जोड़ा जा सकें।

और पढ़े  हल्द्वानी: सीएम धामी ने सर्किट हाउस में सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…