अस्पताल मे भर्ती पूर्व मंत्री गाँववासी से मिले भट्ट, हालचाल जाना

अस्पताल मे भर्ती पूर्व मंत्री गाँववासी से मिले भट्ट, हालचाल जाना

देहरादून

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने जॉलीग्रांट अस्पताल पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री मोहन सिंह रावत गांववासी के स्वास्थ्य की जानकारी ली । इस दौरान उन्होंने गांववासी जी के परिवारजनों को ढांढस बांधते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की । उन्होंने सरकारी या गैर सरकारी सभी तरह की मदद मिलने पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे लिए उनका मार्गदर्शन बने रहना बेहद आवश्यक है। उन्होंने इलाज कर रहे चिकित्सकों से भी उनकी सेहत को लेकर विस्तार से जानकारी ली और अस्पताल प्रशासन से उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए सभी जरूरी व्यवस्था करने को कहा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ मौजूद पार्टी प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान ने भी उनका हालचाल जाना ।

और पढ़े  वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: नैनीताल में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन का विरोध मार्च, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…