चमोली / उत्तराखंड: हेल्थ सुपरवाइजर रमोती देवी की सेवा निवृत्त की विदाई पर फफक फफक कर रो पड़े उनके सहकर्मी

चमोली / उत्तराखंड: हेल्थ सुपरवाइजर रमोती देवी की  सेवा निवृत्त की विदाई पर फफक फफक कर रो पड़े उनके सहकर्मी

किसी भी क्षेत्र में अपने सहयोगियों और समाज के साथ किए गए अच्छे व्यवहार के कारण ही जब वह शख्स किसी कारण बिछुडता है तो उसके सहयोगियों और आम समाज की आंखें छलछला ही जाती हैं।ऐसा ही दृश्य आज उस समय दिखाई दिया जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ में हेल्थ सुपरवाइजर के पद पर लंबे समय तक अपनी बेमिसाल सेवाएं देने के बाद रमोती देवी के रिटायर होने पर स्वास्थ्य महकमा और आम समाज के लोग भावुक होकर रोने लगे।
चमोली / उत्तराखंड: हेल्थ सुपरवाइजर रमोती देवी की  सेवा निवृत्त की विदाई पर फफक फफक कर रो पड़े उनके सहकर्मी
उनके सम्मान जनक विदाई के लिए आयोजित विदाई समारोह में वक्ताओं ने कहा कि रमोती देवी की 38 साल से भी ऊपर का सेवाकाल बहुत ही उत्कृष्ट रहा। उन्होंने बिना देर किए रात दिन मरीजों,प्रसूताओं की सेवाएं की और कभी किसी से कोई गिला शिकवा नहीं किया और कहा कि उनके द्वारा अपनी नैतिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।रमोती देवी के साथ सहकर्मी की भूमिका निभाने वाली एएनएम,आशाएं और अन्य स्टाफ ने कहा कि उन्होंने उनसे हमेशा सीखा है और वह बहुत ही सहज भाव से सभी को सिखाती भी थी। कहा कि हम सब रमोती देवी के ऋणी रहेंगे जो उन्होंने हमें हर बारीकियां सिखाई। अपने संबोधन के दौरान रमोती देवी ही स्वयं फफक पड़ी। उनके रिटायरमेंट पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों,समाज सेवियों और स्वास्थ्य महकमे ने उनके दीर्घायु और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

और पढ़े  हरिद्वार: CM की फटकार आई काम, गीता के घर नल से पहुंचा जल, हेल्पलाइन पर आई शिकायत पर एक्शन
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…