वरिष्ठ कवि के पी सिंह “विकल” बने अखिल भारतीय साहित्यकार संघ उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष..

अखिल भारतीय साहित्यकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि “कमल कांत तिवारी” ने पंतनगर उधम सिंह नगर के निवासी कवि साहित्यकार “श्री के पी सिंह” विकल” को उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व प्रदान किया गया है, जो पंतनगर के लिए गौरव की बात है। श्री के पी सिंह “विकल” ने साहित्य और समाज के संबंधों में प्रगाढ़ता लाने और खासकर युवाओं में साहित्य और संस्कारों के प्रति रुझान बनाने साथ ही संघ के उद्देश्यों की पूर्ति और हिंदी के प्रचार प्रसार सहित इस के समग्र विकास में पूर्ण योगदान देने की बात कही। पंतनगर के सुप्रसिद्ध साहित्यकार को दायित्व दिए जाने पर जिले के तमाम सामाजिक/ साहित्यिक संस्थानों और गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई दी है ।

और पढ़े  हल्द्वानी: मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर सुमित हृदयेश सख्त, कहा- वोटों से खिलवाड़ लोकतंत्र पर सीधा हमला
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…