पौड़ी – जिलाधिकारी ने ग्रामीणों के साथ किया पौधारोपण

पौड़ी – जिलाधिकारी ने ग्रामीणों के साथ किया पौधारोपण

हरेला कार्यक्रम के तहत जनपद में वृक्षारोपण का कार्य निरंतर जारी है। गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ० विजय कुमार जोगदंडे ने जिला मुख्यालय कर अमकोट गांव में फलदार पौध की प्रजाति दशहरी आम का रोपण किया। जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर ग्रामीणों गदगद दिखे। उन्होंने कहा कि अमकोट के इस जगह पर विभिन्न प्रजाति के 250 से अधिक फलदार पौध का रोपण किया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने खुद फावड़ा उठा कर पौधों के लिए गड्ढे खोदने लग गए। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों पर उद्यान व कृषि की अपार संभावनाएं हैं। कहा कि लोगों को इसके लिए आगे आकर कार्य करना होगा, जिससे वह बेहतर आमदनी हांसिल कर सकेंगे। पौड़ी – जिलाधिकारी ने ग्रामीणों के साथ किया पौधारोपण
जिलाधिकारी ने अमकोट गांव में ग्रामीणों के साथ आम के पौधों का रोपण किया। कहा कि इन पौधों को बचाने के लिए नियमित रूप से देखरेख करें तथा उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया कि पौधों की सुरक्षा के लिए ट्रीगार्ड लगाएं। साथ ही जिलाधिकारी ने क्षेत्र को क्लस्टर के रूप में विकसित करने के लिए उद्यान विभाग को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने क्यार्क-अमकोट मोटर मार्ग की जर्जर हालत व क्षेत्र में झूलते विद्युत तारों, मोटर मार्ग से गांव को पहुंच मार्ग की खराब स्थिति व गांव के सार्वजनिक मंदिर की आपदा से क्षतिग्रस्त दीवार का पुनर्निमाण कराने आदि समस्याओं पर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से समस्याओं पर सकारात्मक कार्यवाही की बात कही। क्षेत्र में उद्यानीकरण को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान क्यार्क को अनुकूल व उपयुक्त भूमि की जानकारी देने के लिए कहा है।

और पढ़े  उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…