सौरभ-गौरव लूथरा के नाइट क्लब पर चलेगा बुलडोजर, इंटरपोल ने जारी किया ब्लू कॉर्नर नोटिस

Spread the love

 

गोवा के नाइट क्लब बिर्क बाय रोमियो लेन को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया जाएगा। सीएम प्रमोद सावंत ने ये आदेश दिया है। गोवा सीएमओ ने एक बयान जारी कर बताया कि इंटरपोल ने भी नाइट क्लब के मालिकों गौरव और सौरभ लूथरा के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। गोवा पुलिस ने दोनों के खिलाफ इंटरपोल का ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए सीबीआई से संपर्क किया था।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि CM सावंत ने उत्तरी गोवा जिला प्रशासन को सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नाइट क्लब को गिराने का निर्देश दिया है। अधिकारी ने कहा, ‘यह नाइट क्लब सरकारी जमीन पर गैर-कानूनी तरीके से बना है। इसे मंगलवार को गिरा दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने सारी मशीनरी तैयार रखी है।’

 

 

दोनों मुख्य आरोपियों के विदेश भागने का दावा
गोवा पुलिस ने सोमवार को बताया कि सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा हादसे के कुछ घंटों बाद वे थाईलैंड के फुकेट भाग गए। इंटरपोल का ब्लू कॉर्नर नोटिस किसी व्यक्ति की पहचान, लोकेशन या क्रिमिनल जांच के संबंध में उसकी गतिविधियों के बारे में और जानकारी इकट्ठा करने के लिए जारी किया जाता है। बीते रविवार को गोवा के अरपोरा गांव में स्थित नाइट क्लब बिर्क बाय रोमियो लेन में भीषण आग लग गई थी। इस अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई थी। जिस नाइट क्लब में आग लगी, उसमें अवैध निर्माण की कई वर्षों से शिकायत हो रही थी। जिस जगह नाइट क्लब बर्च बाय रोमियो लेन बना था, उस जमीन के मालिक प्रदीप अमोनकर ने ये खुलासा किया।

सुरिंदर खोसला को भी बताया जा रहा आरोपी
अमोनकर ने बताया कि उन्होंने साल 1994 में अरपोरा गांव में दो प्लॉट लिए थे और साल 2004 में उन्होंने सुरिंदर कुमार खोसला के साथ इस प्लॉट को बेचने का समझौता किया था, लेकिन छह महीने बाद ये सौदा खारिज हो गया क्योंकि खोसला पैसों का भुगतान नहीं कर सके। इसके बावजूद खोसला ने इस जमीन पर नाइट क्लब बनाया, जिसे बाद में सौरभ और गौरव लूथरा ने ले लिया। फिलहाल ये दोनों ही यहां बिर्क बाय रोमियो लेन नाइट क्लब का संचालन कर रहे थे।

और पढ़े  West Asia- होर्मुज तनाव के बीच भारत के कच्चे तेल आयात पर फिलहाल असर नहीं, LPG-LNG पर कितना जोखिम?

अमोनकर का आरोप है कि सुरिंदर खोसला इस पूरे मामले में मुख्य आरोपी है। उन्होंने दावा किया कि खोसला देश छोड़कर भाग सकता है। वहीं राज्य प्रशासन ने स्थानीय पंचायतों पर अवैध निर्माण की मंजूरी देने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया कि नाइट क्लब के बिजली कनेक्शन, पानी कनेक्शन और भवन मरम्मत की एनओसी पर हस्ताक्षर किए। नाइट क्लब का ट्रेड लाइसेंस भी मार्च 2024 में खत्म हो गया था, लेकिन इसके बावजूद नाइट क्लब का संचालन हो रहा था।


Spread the love
  • Related Posts

    न्यूजीलैंड से एफटीए को पीएम मोदी ने बताया मील का पत्थर,कई समझौते को मंजूरी

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के आखिरी पड़ाव पर न्यूजीलैंड पहुंचे हैं। 40 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला न्यूजीलैंड दौरा है। पीएम की…


    Spread the love

    आफत की बारिश: पहाड़ों से मैदानी इलाकों तक मानसून का कहर, भूस्खलन और बाढ़ से मची तबाही, IMD ने जारी किया अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveपूरे देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने के बाद झमाझम बारिश हो रही है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, विशेषतौर पर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तो बारिश प्रचंड चरण…


    Spread the love