उत्तराखंड: पेपर लीक पर बवाल-  विधायक सुमित और कोतवाल में नोकझोंक, पुतला फूंकने से नहीं रोक पाई पुलिस, दी चेतावनी

Spread the love

 

 

पेपर लीक मामले में पुतला दहन करने से रोकने पर कांग्रेसी और कोतवाल आमने-सामने आ गए। बुद्धपार्क में दोनों पक्षों में काफी देर तक बहस हुई। बाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ प्रदेश सरकार और यूकेएसएसएससी का पुतला फूंककर इस्तीफे की मांग की। इस दाैरान पुलिस ने पुतला छीनने की कोशिश की तो कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने आत्मदाह की चेतावनी दे डाली। कहा कि पुतला छीना तो सभी कार्यकर्ता खुद को आग लगा देंगे।

पिछले दिनों यूकेएसएसएससी का पेपर लीक होने से गुस्साए कांग्रेसी मंगलवार सुबह विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में बुद्धपार्क में एकत्र हुए। वे तय कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश सरकार ओर यूकेएसएसएससी का पुतला फूंकने की तैयारी कर ही रहे थे कि कोतवाल राजेश यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। कोतवाल ने कांग्रेस नेताओं से पुतले के बाबत जानकारी ली। इस पर पता चला कि प्रदेश सरकार और यूकेएसएसएससी का पुतला फूंका जा रहा है।

 

पुलिस ने सरकार का पुतला फूंकने पर एतराज किया। इस पर कोतवाल यादव की विधायक हृदयेश और पार्टी जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल से नोकझोंक हुई। करीब 20 मिनट तक हंगामा होता रहा। बाद में कांग्रेसियों ने पुतला दहन किया। वहां गोविंद बिष्ट, हेमंत बगडवाल, मधु सांगुड़ी, जया कर्नाटक, राधा आर्य, कमला सनवाल, सुहैल सिद्दीकी, मलय बिष्ट, हेमंत साहू, लाल सिंह पवार, जाकिर हुसैन आदि थे।

सभा में कांग्रेसियों ने कहा कि पेपर लीक प्रकरण भाजपा सरकार की विफलता का प्रतीक है। यह युवाओं के भविष्य के साथ धोखा है। भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने पर आमादा है। जिलाध्यक्ष छिमवाल ने कहा कि भाजपा सरकार चाहे जितना जोर लगा ले, लाखों बेरोजगार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं कर पाएगी। छिमवाल ने कहा कि पुलिस बेचारी है, उसे जैसा आदेश मिला वह उसके अनुपालन में आ गई। प्रदेश सरकार के दबाव में पुलिस काम कर रही है। सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए पुलिस का सहारा ले रही है।

जिपं अध्यक्ष चुनाव में दिखानी थी पुलिस को तत्परता
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि पुतला दहन रोकने में जिस तत्परता से पुलिस लगी थी, यदि उतनी तत्परता जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के दौरान दिखाई होती तो लोकतंत्र की हत्या की साजिश विफल हो जाती और देवभूमि शर्मसार होने से बच जाती। उन्होंने कहा कि पुलिस पुतला दहन कार्यक्रम रोकना चाहती थी लेकिन उसके मंसूबे कामयाब नहीं हुए।

और पढ़े  देहरादून: सरकारी संपत्ति पर पोस्टर लगाने के मामले में पूर्व मंत्री शूरवीर सजवाण बरी, जानें..

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स बुद्धपार्क गई थी।अमूमन हर प्रदर्शन के दौरान पुलिस तैनात रहती है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्वक तरीके से पुतला दहन करने के लिए कहा गया। -राजेश यादव, कोतवाल हल्द्वानी


Spread the love
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- श्रीयंत्र टापू के पास नदी का जल स्तर बढ़ने से फंसा ट्रक, जल पुलिस ने चालक और हेल्पर को किया रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveश्रीनगर में शुक्रवार को श्रीयंत्र टापू के पास एक ट्रक नदी की तेज धारा में फंस गया। बड़ी मुश्किल से जल पुलिस ने ट्रक में मौजूद चालक व…


    Spread the love

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love