बजट सत्र:- बजट सत्र की तारीखों का हो गया एलान,22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा बजट सत्र, वित्तमंत्री 23 जुलाई को पेश करेंगी बजट

बजट सत्र:- बजट सत्र की तारीखों का हो गया एलान,22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा बजट सत्र, वित्तमंत्री 23 जुलाई को पेश करेंगी बजट

आगामी बजट सत्र की तारीखों का एलान हो चुका है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी तारीखों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी बजट सत्र का शुभारंभ 22 जुलाई को होगा। यह 12 अगस्त तक चलेगा। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने केंद्र सरकार की सिफारिश पर अपनी मुहर लगा दी है।

किरेन रिजिजू ने यह भी बताया कि बजट सत्र के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को संसद म बजट पेश करेंगी। इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चुनावी साल में फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया था। गौरतलब है कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण लगातार सातवीं बार बजट पेश करेंगी। इस बार के बजट में उम्मीद जताई जा रही है कि मोदी 3.0 सरकार के विकसित भारत के मिशन पर जोर दिया जाएगा।

आम चुनाव के नतीजों के बाद 24 जून से दो जुलाई तक चले 18वीं लोकसभा के पहले सत्र में नये सदस्यों के शपथ लेने के बाद यह संसद का पहला पूर्ण सत्र होगा।

संसदीयकार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “भारत के माननीय राष्ट्रपति ने भारत सरकार की सिफारिश पर, संसद के दोनों सदनों को बजट सत्र, 2024 के लिए 22 जुलाई, 2024 से 12 अगस्त, 2024 तक (संसदीयकार्य की अनिवार्यता के अधीन) बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय बजट 2024-25 लोकसभा में 23 जुलाई, 2024 को पेश किया जाएगा।”

और पढ़े  दिल्ली: भारत मंडपम के पास विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे तिब्बती यूथ कांग्रेस के 50 से अधिक सदस्य, हिरासत में

भाजपा नीत राजग सरकार के नए कार्यकाल का पहला बजट महत्वपूर्ण होगा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही कह चुके हैं कि तीसरे कार्यकाल का इस्तेमाल साहसिक फैसलों के नए अध्याय लिखने के लिए किया जाएगा। इससे पहले 18वीं लोकसभा के गठन के बाद संसद का पहला सत्र हंगामेदार रहा जहां नीट-यूजी परीक्षा विवाद सहित कई मुद्दों पर विपक्ष और सरकार के बीच टकराव हुआ।

18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 27 जून को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया और लोकसभा व राज्यसभा दोनों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को स्वीकार किया। पीएम मोदी ने संसद के दोनों सदनों में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दिया। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन आम चुनाव में लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटा है।

  • Related Posts

    बड़ा फैसला: EPFO पर सरकार का बड़ा फैसला, वेतन सीमा ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के तहत अनिवार्य कवरेज के लिए वेतन सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब यह सीमा 15,000…

    गुरुग्राम हिट एंड रन केस: आरोपी कल्याण बैंसला को दो दिन की पुलिस रिमांड, राइडर सिया को मारी थी टक्कर

    गुरुग्राम हिट-एंड-रन मामले में आरोपी कल्याण बैंसला के वकील ललित बिंदल ने जानकारी दी है। अदालत ने पुलिस की रिमांड अर्जी स्वीकार करते हुए उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत…