लॉन्च हुई टेस्ला: भारत में लॉन्च हुई पहली इलेक्ट्रिक टेस्ला कार, 622 KM की रेंज..इन शहरों में होगी बुकिंग

 

टेस्ला ने भारत में अपनी पहले शोरूम की लाॉन्चिंग के साथ ही देश में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Model Y को भी लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस कर की कीमत करीब 60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की है। टेस्ला का पहला शोरूम मुंबई में बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स (BKC) के मैक्सिटी मॉल में खुला है। जानकारी के मुताबिक ग्राहकों को इस कार की डिलीवरी इस साल सितंबर तक शुरू की जाएगी।

 

बुकिंग हुई शुरू
कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार Model Y की बुकिंग मुंबई, दिल्ली और गुरुग्राम के लिए शुरू की गई है। ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार इस कार के फुल-सेल्फ ड्राइविंग (FSD) वेरिएंट के लिए ग्राहकों को 6 लाख रुपये अलग से देना होगा।

 

 

Tesla Model Y की खासियतें
इस इलेक्ट्रिक कार को दो अलग-अलग वैरिएंट- लॉन्ग रेंज ऑल व्हील ड्राइव (AWD) और लॉन्ग रेंज रियर व्हील ड्राइव (RWD) में पेश किया गया है। इसका RWD वेरिएंट में एक सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है, जो लगभग 295 hp की पावर और 420 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी सर्टिफाइड रेंज 500 Km बताई जा रही है। कार को 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में केवल 5.6 सेकेंड का समय लगता है।

AWD लॉन्ग रेंज वेरिएंट की बात करें तो इसकी सर्टिफाइड ड्राइविंग रेंज 622 किमी है। वहीं, इसका मोटर 384 bhp का पॉवर और 510 Nm का टार्क जनरेट करता है। इसकी टॉप स्पीड 217 किमी प्रति घंटा बताई गई है। यह कार मात्र 4.6 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

और पढ़े  दिल्ली में प्रदर्शन नहीं कर पाई CJP, अब तक 3000 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

15 मिनट में होगी चार्ज
टेस्ला ने अपनी Model Y कारों को फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया है। दावा किया जा रहा है कि यह कार केवल 15 मिनट में 238 किलोमीटर तक चलने के लिए चार्ज हो जाती है।

सेफ्टी फीचर्स हैं शानदार
टेस्ला Model Y के सभी वेरिएंट्स लेवल-2 ADAS ड्राइविंग तकनीक से लैंस हैं। इसमें फॉर्वर्ड कोलिजन वार्निंग, ऑटोमैटिक इमर्जेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, स्पीड लिमिट असिस्ट जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा कार में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग भी दिए गए हैं।

इतने रंगों में आएगी कार
भारत में Tesla Model Y कुल 7 अलग-अलग एक्सटीरियर कलर ऑप्शन और 2 इंटीरियर ट्रिम्स के साथ उपलब्ध होगी। इस कार में 15.4-इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले (फ्रंट), 8-इंच रियर स्क्रीन, पावर-एडजेस्टेबल फ्रंट सीट्स और स्टीयरिंग कॉलम, डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 19-इंच क्रॉसफ्लो व्हील्स, फिक्स्ड ग्लास रूफ और पावर रियर लिफ्टगेट जैसे फीचर्स दिए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    खुलासा: चीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की तैयारी में हूती विद्रोही, निशाने पर सऊदी-इस्राइल?

    यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोही अपने हथियारों की क्षमता बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, समूह चीन से मिले कुछ खास पुर्जों की मदद…

    राजपाल यादव ने दो करोड़ चुकाए: सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस केस को मध्यस्थता के लिए भेजा, कहा- जा सकते हैं विदेश

    सुप्रीमकोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव से जुड़े चेक बाउंस के सात मामलों के विवाद को मध्यस्थता के लिए भेज दिया है। अभिनेता ने इन मामलों में अपनी दोषसिद्धि और…