उत्तर रेलवे: कोहरे के कारण दिल्ली से चलने वाली 25 ट्रेनें तीन महीने तक रहेंगी रद्द, आदेश 1 दिसंबर से प्रभावी

सर्दियों में बढ़ते कोहरे के कारण उत्तर रेलवे ने दिल्ली मंडल की 25 ट्रेनों को एक दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द करने का फैसला किया है। इससे दिल्ली से शामली, जींद, गाजियाबाद, मेरठ और आसपास के शहरों में आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

रेलवे के अनुसार, रद्द होने वाली ट्रेनों में दिल्ली-शामली और शामली-दिल्ली (54057/54058), दिल्ली-जींद और जींद-दिल्ली (54031/54034), नई दिल्ली-गाजियाबाद और गाजियाबाद-नई दिल्ली (64428, 64431 और 64450), गाजियाबाद-दिल्ली (64445), दिल्ली-कोसी कलां और कोसी कलां-नई दिल्ली (64074/64073) शामिल हैं। इसके अलावा दिल्ली सराय रोहिल्ला-फरुखनगर (74033), फरुखनगर-दिल्ली सराय रोहिल्ला (74036), गढ़ी हरसरू-फरुखनगर (74031), फरुखनगर-गढ़ी हरसरू (74038) और नई दिल्ली-शकूरबस्ती (64095) ट्रेनें भी रद्द रहेंगी।
दिल्ली से जुड़े अन्य रूटों पर चलने वाली मुरादाबाद-गाजियाबाद, गाजियाबाद-मुरादाबाद, गाजियाबाद-मेरठ सिटी और मेरठ सिटी-गाजियाबाद सहित अंबाला और कुरुक्षेत्र रूट की कई ट्रेनें भी इस अवधि में नहीं चलेंगी। वहीं, पानीपत-अंबाला कैंट ट्रेन (64481) अंबाला तक नहीं जाएगी। इसे कुरुक्षेत्र स्टेशन पर ही समाप्त कर दिया जाएगा।
और पढ़े  'शीश महल' जनता के लिए खुला: 'अरविंद केजरीवाल ने करदाताओं का पैसा इसमें लगाया', दिल्ली सरकार के मंत्री का आरोप
  • Related Posts

    परिसीमन विधेयक- आज स्टालिन और शरद पवार से खरगे की मुलाकात, सोनिया गांधी भी जा सकती हैं साथ

    सपा ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप समाजवादी पार्टी ने लोकसभा में अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। पार्टी के मुख्य सचेतक धर्मेंद्र यादव ने निर्देश दिया…

    मन की बात: ‘युवाओं के सपनों के सामने बड़ी चुनौती बनी ड्रग्स की लत’, PM मोदी बोले- इच्छाशक्ति से जीतें जंग

    प्रधानमंत्री मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से जुड़ रहे हैं और विभिन्न मुद्दों पर अपने…