केजरीवाल: सीबीआई ने प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर किया केजरीवाल को गिरफ्तार- संजय सिंह:आप सांसद

केजरीवाल: सीबीआई ने प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर किया केजरीवाल को गिरफ्तार- संजय सिंह:आप सांसद

आप सांसद संजय सिंह ने सीबीआई द्वारा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला है। उन्होने कहा कि पीएम मोदी के निर्देश पर सीबीआई ने सीएम को गिरफ्तार किया है।

संजय सिंह ने कहा, “कोर्ट (राउज एवेन्यू कोर्ट) ने अपने आदेश में कहा कि ED के पास अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोई सबूत नहीं है और वो दुर्भावनापूर्ण इरादे से काम कर रही है। ED के पास अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोई मनी ट्रेल नहीं है, कोई सबूत नहीं है, कोई पैसे की रिकवरी नहीं है और इसलिए अरविंद केजरीवाल निर्दोष हैं…और इसी बीच ED के लोग बिना ऑर्डर की कॉपी लिए असंवैधानिक, गैरकानूनी तरीके से हाई कोर्ट पहुंच गए और उस बेल पर स्टे ले आए…अरविंद केजरीवाल को केंद्र सरकार, पीएम मोदी के निर्देश पर सीबीआई ने गिरफ्तार किया..”

संजय सिंह ने कहा, ‘सीएम केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलनी तय थी, तभी मोदी की सरकार ने सीबीआई को कहा कि जाओ तुरंत अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करो। जांच एजेंसियों का कितना खुला दुरुपयोग हो रहा है इसका इससे बड़ा उदाहरण नहीं मिल सकता। प्रधानमंत्री जी पूरा देश देख रहा है कि आप किस दुर्भावना से काम कर रहे हैं। और आपकी ईडी, सीबीआई की इसी करवाई के खिलाफ कल इंडिया गठबंधन के सभी दल संसद भवन के परिसर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। ईडी, सीबीआई के दुरुपयोग के खिलाफ आंदोलन करेंगे।

और पढ़े  सत्य निकेतन हादसा: ठेकेदार ने माना- इमारत मालिक के बेटे के कहने पर हटाया पिलर-सीढ़ियां, आधे घंटे बाद ढहा पीजी
  • Related Posts

    बड़ा फैसला: EPFO पर सरकार का बड़ा फैसला, वेतन सीमा ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के तहत अनिवार्य कवरेज के लिए वेतन सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब यह सीमा 15,000…

    गुरुग्राम हिट एंड रन केस: आरोपी कल्याण बैंसला को दो दिन की पुलिस रिमांड, राइडर सिया को मारी थी टक्कर

    गुरुग्राम हिट-एंड-रन मामले में आरोपी कल्याण बैंसला के वकील ललित बिंदल ने जानकारी दी है। अदालत ने पुलिस की रिमांड अर्जी स्वीकार करते हुए उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत…