ब्रेकिंग : लालकुआं / बिंदुखत्ता- यहाँ शिक्षक बना भक्षक, शिक्षक पर लगा छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी ने  पीड़िता के घर पहुंचकर दी धमकी

Spread the love

बिंदुखत्ता के एक विद्यालय में तैनात शिक्षक पर कक्षा 12 वीं की नाबालिक छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मामला प्रकाश में आने के बाद छात्रा के पिता के साथ गांव के लोगों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। उधर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बिंदुखता के तिवारी नगर प्रथम निवासी ग्रामीण ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा है कि उसकी नाबालिक पुत्री बिंदुखत्ता के शास्त्रीनगर के एक शासकीय इंटर कालेज में अध्यनरत है। विगत आठ अक्टूबर को विद्यालय के एक अध्यापक ने बायोलेब के कक्ष में उसके साथ छेडछाड कर शरीर के विशेष अंगो को गलत तरीके से छुकर अश्लील हरकत की। घर आने के बाद छात्रा ने अपनी ताई को घटना की जानकारी दी। जिस पर 10 अक्टूबर को छात्रा अपनी ताई के साथ विद्यालय गई लेकिन उस दिन अध्यापक अवकाश में था। इस दौरान कई अन्य छात्राओं ने बताया कि अध्यापक द्वारा इस प्रकार कि हरकते पूर्व में उनके साथ भी की है।

दूसरे दिन 11 अक्टूबर की रात्रि आरोपित शिक्षक ने एक अन्य शिक्षक के साथ आकर छात्रा व उसकी मां को धमकाया। पुलिस के आने के बाद वह लोग चले गए। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बिंदुखत्ता चौकी इंचार्ज सोमेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर आई है। जिस पर जांच की जा रही है तथ्य सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इधरकार्र कोतवाली प्रभारी डीएल वर्मा का कहना है कि छात्रा द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है दोषी पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

और पढ़े  काशीपुर- गैस की किल्लत के बीच कालाबाजारी, खंडहर से बरामद 65 सिलिंडर, एक आरोपी मौके पर गिरफ्तार

Spread the love
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love