बारामुला में आतंकी ठिकाना ध्वस्त- IED और कारतूस बरामद, सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चालकर नाकाम की आतंकी साजिश

 

नए साल से पहले सुरक्षाबलों ने मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के बारामुला के जंगल में आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश किया। सुरक्षाबलों ने यहां से आईईडी व कारतूस बरामद किए हैं।

 

अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ, सेना की 2 राष्ट्रीय राइफल्स, कुंजर और पट्टन की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने खरपोरा गांव के पास घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान जंगल में एक आतंकी ठिकाना मिला। यहां एके-47 के 53 कारतूस, गोला-बारूद सहित अन्य विस्फोटक सामग्री मिली। जब्त सामान में एक प्रेशर कुकर भी है जिसमें मोटरसाइकिल की बैटरी लगी थी। इसके लेकर संदेह है कि यह एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का हिस्सा थी।

 

ठिकाने से एक नेल कटर, एक कंघी, एक प्लास, एक चाकू, एक डायरी, एक तस्बीह, एक अतिरिक्त बैटरी और बिजली का तार भी मिला है। सभी सामान एक छोटे डस्टबिन में पैक करके प्रेशर कुकर के अंदर छिपाया गया था जिससे पता चलता है कि इन्हें तोड़फोड़ में इस्तेमाल के लिए रखा गया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रेशर कुकर डिवाइस को ब्लास्ट कर नष्ट कर दिया गया है। इलाके में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अतिरिक्त ठिकानों या सामग्री की मौजूदगी का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

और पढ़े  यमन में हूती विद्रोहियों पर 753 हमले: सेना का दावा- 218 लड़ाके और कमांडर मारे गए, अब तक 78 सैन्य वाहन भी तबाह
  • Related Posts

    2026 करवा चौथ- करवा चौथ पर कब निकलेगा चांद? जानें क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त…

    आज देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रख रही हैं।…

    अमेजन में छंटनी: सुबह-सुबह भेजा ईमेल, 250 लोगों की नौकरी गई; एआई बढ़ा रहा संकट, जानें

    अमेजन ने इस महीने दूसरी बार छंटनी का एलान किया है। कंपनी अपने डिवाइस और सर्विसेज यूनिट में 250 तक कर्मचारियों की नौकरी खत्म कर रही है। इससे पहले इसी…