हल्द्वानी/लालकुआँ: पुलिस ने किया नकली नोट चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश ” 6 गिरफ्तार।

लालकुआँ पुलिस ने नकली नोटों को चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। बताते चले कि बीते बुधवार की दोपहर लालकुआं निवासी सुनार शिवम वर्मा पुत्र महेश चंद्र वर्मा अंबेडकर नगर वार्ड नम्बर एक को लालकुआँ पुलिस ने नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। जिसके पास पुलिस ने 9000 हजार रूपये बरामद किए बाद में इस मामले की जांच की गई तो एक के बाद एक परते खुलती चली गई। आज पुलिस ने नकली नोट चलाने वाले 6 और लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कुल दो लाख 98 हजार रुपए के 500 के नकली नोट मिले हैं।
इधर मामले का खुलासा करते हुए नैनीताल एसएसपी प्रहलाद मीणा ने बताया कि लालकुआँ पुलिस ने नकली नोट के मामले सुनार शिवम वर्मा को गिरफ्तार किया था जिसे कड़ी पूछताछ की गई तो उसने अपने सभी साथियों को नाम बताये जिसपर पुलिस ने एक के बाद एक 6 लोगों को गिरफ्तार।
पुलिस की गिरफ्तारी के बाद पुछताछ में आरोपियों की पहचान आसिफ अंसारी पुत्र इब्राहिम अंसारी बरेली, सैयद मोज्जम पुत्र सैयद इबने अली बरेली, अली मोहम्मद पुत्र मौ राज संजय नगर हाथीखाना लालकुआं, विनोद कुमार पुत्र बिशन राम विकासपुरी खैरानी बिन्दुखत्ता, संतोष कुमार पुत्र पूरन राम निवासी विकासपुरी खैरानी और विजय टम्टा स्व० नारायण टम्टा निवासी घोड़ानाला बिंदुखत्ता के रूप में की गई अभी तक पुलिस इस मामले में पुलिस 7 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है जिनके पास से 500 के 614 नकली नोट बरामद हुए हैं जो तीन लाख सात हजार की धनराशि है।
वही पुछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मालदा पश्चिम बंगाल जाकर नकली नोट आते थे इसके बाद पूरे ग्रुप द्वारा उत्तराखंड यूपी अन्य राज्यों में यह नोट चलाए जाते थे। आरोपी शिवम वर्मा द्वारा अज्ञात करंट अकाउंट खोला गया है जिसमें लाखों की लेनदेन का मामला भी सामने आया है। वही क्रिप्टोकरंसी का मामला भी सामने आया है फिलहाल प्लीज इसकी जांच में जुटी है।
उन्होंने कहा कि पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कार्यवाही की जा रही है तथा सभी के आपराधिक रिकॉर्ड भी खागले जा रहे हैं।

और पढ़े  हेमकुंड साहिब: यात्रा का अंतिम चरण, बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़, 10 अक्तूबर को होने हैं कपाट बंद

बाईक, प्रहलाद मीणा एसएसपी नैनीताल।

  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…