नैनीताल- कोहरे में बीच हाईवे पर खड़े टैंकर से टकराई रोडवेज बस, हादसे में चालक व 6 यात्री घायल

देहरादून से लौट रही यात्रियों से भरी रोडवेज बस घने कोहरे में बीच हाईवे पर खड़े टैंकर से जा टकराई। हादसे में चालक व छह यात्री घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा गया। हल्द्वानी डिपो की अनुबंधित बस मंगलवार शाम 27 यात्रियों को लेकर देहरादून से लौट रही थी।

रात करीब 12:30 बजे बस काशीपुर और जसपुर के बीच कुंडा में पहुंची ही थी कि हाईवे पर बीचोंबीच खड़े टैंकर से जा टकराई। हादसे में चालक पवन कुमार समेत सात लोग घायल हो गए। यात्रियों को दूसरी बसों से गंतव्य को भेजा गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस ने बस और टैंकर को कब्जे में ले लिया। बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।

सुबह बस अड्डे पहुंच परिचालक कैलाश चंद्र मठपाल ने पूरे मामले की जानकारी अफसरों को दी। बताया गया कि टैंकर चालक ने लापरवाही से वाहन खड़ा किया था और कोहरे के कारण बस चालक को टैंकर नजर नहीं आया।

और पढ़े  देहरादून: चलती कार से तमंचा लहराने का वीडियो वायरल, 3 युवक हिरासत में लिए, जांच में निकली खिलौना पिस्टल
  • Related Posts

    महर्षि वाल्मीकि जयंती: अखिलेश और राहुल गांधी पर बरसे CM धामी, बोले-उत्तराखंड के मान-सम्मान से बड़ा कुछ नहीं

    मुख्यमंत्री धामी ने नगर निगम की ओर से आयोजित महर्षि वाल्मीकि जयंती की शोभायात्रा के कार्यक्रम में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव उत्तराखंड…

    देहरादून: अंकिता हत्याकांड, नार्को टेस्ट पर सुनवाई फिर टली, कोर्ट नहीं पहुंचे सुरेश राठौड़ और उर्मिला सनावर

    अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी से जुड़े दावों की जांच के लिए नार्को टेस्ट कराने के मामले में सोमवार को भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। पूर्व विधायक सुरेश…