नैनीताल- कैरल गाकर क्रिसमस का आगाज, केक काटकर मनाया प्रभु यीशु का जन्मोत्सव

 

प्रेम और भाईचारे के प्रतीक क्रिसमस पर्व के अवसर पर बुधवार शहर की गिरजाघरों में उत्साह देखने को मिला। शाम होते ही मसीही समाज के लोग गिरजाघर में जुटने लगे। जहां क्रिसमस ईव का भव्य आयोजन किया गया।

 

कैरल सिंगिंग के साथ प्रभु यीशु के जन्म के संदेश को सुनाया गया। रात 12 बजते ही गिरजाघरों में घंटी बजने लगी साथ ही मोमबत्तियों की रोशनी और दूसरी तरफ मैरी क्रिसमस की गूंज ने माहौल को खुशियों से सराबोर कर दिया। लोगों ने केक काटकर आपस में एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और गले मिलकर पर्व की बधाई दी। साथ ही दुनिया में सुख चैन की दुआ मांगी।

इस आयोजन को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। बृहस्पतिवार को भी क्रिसमस पर शहर के अलग अलग गिरजाघरों में सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किये जायेंगे।

और पढ़े  हरिद्वार: सनावर की गिरफ्तारी पर बोले एसएसपी-नार्को टेस्ट से कोई संबंध नहीं, सेशन ट्रायल के तहत हुई कार्रवाई
  • Related Posts

    हरिद्वार: सनावर की गिरफ्तारी पर बोले एसएसपी-नार्को टेस्ट से कोई संबंध नहीं, सेशन ट्रायल के तहत हुई कार्रवाई

    उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी को अंकिता भंडारी हत्याकांड में नार्को टेस्ट से बचाने की कार्रवाई बताने वाली सोशल मीडिया पोस्ट को हरिद्वार पुलिस ने भ्रामक बताया है। एसएसपी नवनीत सिंह…

    बागेश्वर जिले में तीन घटनाओं से हड़कंप: लापता महिला की तलाश, नदी में क्लर्क का शव बरामद, युवक ने लगाया फंदा

    बागेश्वर जिले में सोमवार को अलग-अलग मामलों ने पुलिस और प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जिले में एक विवाहिता के घर से नाराज होकर जाने, एक सरकारी क्लर्क की…