इंदौर में दूषित पानी पीने से 8 की मौत,इलाज के बजाय आंकड़े छुपाता रहा स्वास्थ्य विभाग

भागीरथपुरा में दूषित पानी से होने वाली मौतों का सिलसिला सप्ताहभर से जारी था, लेकिन स्वास्थ्य विभाग मरीजों का इलाज करने के बजाए मौतें छुपाता रहा। लोग बीमार होकर अस्पतालों में पहुंचे, लेकिन अफसरों ने मामला दबाए रखा। बस्ती में सप्ताहभर में आठ मौतें हो चुकी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने तीन मौतों की पुष्टि डायरिया के कारण होने वाली मौत से की है। उधर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि इंदौर शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में हुई घटना बेहद दुखद है। मैंने अफसरों को निर्देश दिए गए हैं कि मरीजों के इलाज का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी। पेयजल के संक्रमित या दूषित होने के कारण नागरिकों का स्वास्थ्य बिगड़ने की स्थिति पर नजर रखने के लिए कहा है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि पीड़ितों को आवश्यक दवाइयां, विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं और सभी जरूरी संसाधन तत्काल उपलब्ध करवाई जाएं, ताकि किसी भी मरीज को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि इंदौर जिला प्रशासन द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है। स्वास्थ्य अमला पूरी तत्परता के साथ उपचार में जुटा हुआ है। घटना के कारण पता करने के लिए विस्तृत जांच करवाई जा रही है।

 

तीन मौतें डायरिया से बताई
स्वास्थ विभाग ने भागीरथपुरा क्षेत्र में हुई घटना में एक पुरूष एवं दो महिलाओं की मृत्यु की पुष्टि की गई है। मृतकों में 70 वर्षीय नन्दलाल, 60 वर्षीय उर्मिला और 65 वर्षीय तारा कोरी शामिल हैं। इन तीनों की मृत्यु डायरिया से होना बताया गया है, जबकि सप्ताहभर में आठ मौतें बस्ती में हुई हैं।

और पढ़े  'गांजा रखकर फंसा देंगे',होटल में ठहरे कपल्स को धमकाते पुलिसकर्मियों का वायरल हुआ वीडियो, टीआई लाइन अटैच
  • Related Posts

    एमपी: रात में महाकाल पहुंचे गोपाल मंदिर, विष्णु को सौंपा सृष्टि का कार्यभार, सुबह वैष्णव तिलक लगाकर दिए दर्शन

    अवंतिका नगरी में वैकुंठ चतुर्दशी के पावन अवसर पर आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। रात में देवाधिदेव महादेव ने सवारी के रूप में गोपाल मंदिर पहुंचकर…

    एमपी में मौसम का डबल अटैक: 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, कई शहरों में बढ़ी ठिठुरन, शाजापुर में पारा 8.7 डिग्री

    मध्यप्रदेश में मौसम ने एक साथ दो रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। कहीं बारिश और कीचड़ ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है तो कहीं सर्द हवाओं ने ठिठुरन…