Breaking : – उत्तराखंड: राज्य में कोरोना महामारी के चलते अभी नहीं खुलेंगे स्कूल,ऑनलाइन चलेंगी क्लास ।।।

कोरोना संक्रमण के कहर के बीच अब सोमवार से स्कूल नहीं खुलेंगे। स्कूल अग्रिम आदेशों तक बंद रहेंगे। इस दौरान ऑनलाइन क्लास चलाई जाएंगी।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए शासन ने विगत सात जनवरी को आदेश जारी कर 16 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया था। जिसके बाद 17 जनवरी यानी सोमवार से स्कूल खुलने थे, लेकिन अब निर्णय लिया गया है कि फिलहाल बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच स्कूलों को अभी नहीं खोला जाएगा। प्रदेश के स्कूलों को बंद रखने की समय अवधि बढ़ाए जाने के लिए शासन स्तर से रविवार शाम को शासनादेश जारी किया गया। शिक्षा सचिव मिनाक्षी सुंदरम ने कहा है कि अभी स्कूल नहीं खोले जाएंगे।

और पढ़े  ऋषिकेश रेल हादसा: 10 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, वेतन बढ़ोतरी वसूली, तीन कोच और इंजन हुए थे डीरेल
  • Related Posts

    उत्तराखंड: बागेश्वर में 20 साल की युवती लापता, बहन के आभूषण साथ ले जाने का आरोप

    बागेश्वर जिले के कोतवाली क्षेत्र के बिलौना गांव से 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती घर से जाते समय बड़ी बहन के…

    उत्तराखंड: जमीन खरीदने से पहले सावधान…नैनीताल जिले में फर्जीवाड़े का मकड़जाल, खरीदार हो रहे ठगी का शिकार

    नैनीताल जिले में जमीन के कारोबार में भरोसे की बुनियाद हिल रही रही है और धोखाधड़ी का मकड़जाल फैलता जा रहा है। कहीं एक ही भूखंड के कई बैनामे कर…