उत्तराखंड : राज्य में आज कोरोना के 2682 नए केस, सक्रिय मामले 17 हजार पार..

उत्तराखंड में रविवार को राज्य में 2682 नए मामले सामने आए हैं। वहीं कोई मौत नहीं हुई है। अब तक कुल 7440 मरीजों की मौतें हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 328 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इन्हें मिलाकर 337865 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। वर्तमान में 17223 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 91.33 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 13.71 प्रतिशत पहुंच गई है।
देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 1331 संक्रमित मिले हैं। नैनीताल में 188, हरिद्वार में 351, ऊधमसिंह नगर में 281, चंपावत में 00, पौड़ी में 159, अल्मोड़ा में 74, टिहरी में 79, पिथौरागढ़ में 69, बागेश्वर में 71, चमोली में 35, रुद्रप्रयाग में 13 और उत्तरकाशी जिले में 31 संक्रमित मिले हैं।

और पढ़े  देहरादून: महिला ने गीत गाकर जताया PM मोदी का आभार, सीएम धामी बोले-हर शब्द में विश्वास, हर सुर में अपनापन
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…