Breaking – उत्तराखंड : आज होगा फैसला राजनाथ सिंह सजाएंगे इनके सिर पर ताज,ये 7 लोग हैं सीएम रेस में।।

Spread the love

मुख्यमंत्री का ताज किसके सिर सजेगा, इसका फैसला आज सोमवार को होने जा रही भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में हो जाएगा। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री के नाम का एलान करेंगे। वहीं, आज ही प्रोटेम स्पीकर और नवनिर्वाचित विधायक शपथ लेंगे।विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत हासिल करने वाली भाजपा में कई दिनों से मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहा सस्पेंस आज खत्म हो जाएगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय में शाम साढ़े चार बजे विधायक मंडल दल की बैठक होगी। जिसमें पार्टी हाईकमान के फैसले के अनुसार मुख्यमंत्री के नाम पर एलान कर दिया जाएगा। हालांकि ताज किसके सिर सजेगा, सस्पेंस बरकरार है।
बैठक में भाग लेने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम सोमवार दोपहर को देहरादून पहुंच जाएंगे। इसके अलावा चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी समेत प्रदेश के सभी राज्यसभा व लोकसभा सांसद और नवनिर्वाचित विधायक बैठक में भाग लेंगे।

पहले प्रोटेम स्पीकर फिर विधायक लेंगे शपथ

विधायक मंडल दल की बैठक से पहले प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को राज्यपाल शपथ दिलाएंगे। 11 बजे विधानसभा भवन देहरादून में प्रोटेम स्पीकर के माध्यम से सभी सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। 

मुख्यमंत्री पद के लिए इन नामों की चर्चा
नए मुख्यमंत्री के लिए कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, ऋतु खंडूड़ी, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, सांसद अनिल बलूनी के नाम चर्चाओं में हैं।


Spread the love
और पढ़े  चारधाम यात्रा- यात्रा के नाम पर ठगी रोकने के लिए कार्रवाई, एसटीएफ ने 10 फर्जी वेबसाइटें कराईं बंद
  • Related Posts

    दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे- सबसे अधिक चर्चा में रहा वन्यजीवों के दृष्टिगत बना अंडरपास, जानिए खूबियां

    Spread the love

    Spread the love213 किमी देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे तैयार हुआ है, इसमें सबसे अधिक चर्चा वन्यजीवों के दृष्टिगत बने अंडरपास को लेकर भी हुई। कैसे जैव विविधता का ख्याल रखते हुए…


    Spread the love

    उत्तराखंड- पीएम मोदी का रोड-शो,एलिवेटेड रोड पर PM का रोड शो जारी, फूल बरसा कर स्वागत कर रहे तैयार लोग

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *