प्रदेश के बहादुर बच्चों को इस साल से बाल वीरता पुरस्कार मिलेगा। सीएम की घोषणा से बहादुर बच्चों को वीरता पुरस्कार मिलने का रास्ता साफ हो गया।
उत्तराखंड के 15 बाल वीर अब तक राष्ट्रीय स्तर पर हो चुके पुरस्कृत
राज्य के 15 बाल वीरों को अब तक राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार मिल चुका है। टिहरी गढ़वाल के हरीश राणा को वर्ष 2003, हरिद्वार की माजदा को 2004, अल्मोड़ा की पूजा कांडपाल को 2007, देहरादून के प्रियांशु जोशी को 2010, देहरादून की दिवंगत श्रुति लोधी को 2010, रुद्रप्रयाग के दिवंगत कपिल नेगी को 2011, चमोली की दिवंगत मोनिका उर्फ मनीषा को 2014, देहरादून के लाभांशु को 2014, टिहरी के अर्जुन को 2015, देहरादून के सुमित ममगाई को 2016, टिहरी गढ़वाल के पंकज सेमवाल को 2017, पौड़ी गढ़वाल की राखी को 2019, नैनीताल के सनी को 2020, पिथौरागढ़ के मोहित चंद उप्रेती को 2020 और रुद्रप्रयाग के नितिन रावत को 2022 में यह पुरस्कार मिल चुका है।
राखी ने गुलदार से बचाई थी अपने भाई की जान
पौड़ी जिले की बहादुर बिटिया राखी अपने चार साल के छोटे भाई की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई थी। उसकी इस वीरता को देखते हुए उसे पूर्व में राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। राज्य में बाल वीरों के इस तरह के कई मामले हैं।






