चमोली- अमरनाथ ड्यूटी से लौट रहे ITBP जवान की ट्रेन हादसे में मौत

मरनाथ यात्रा की ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे उत्तराखंड में डुंग्री (नारायणबगड़) गांव के जांबाज आईटीबीपी जवान की पठानकोट में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे में मौत हो गई। आज जवान का अंतिम संस्कार नारायणबगड़ स्थित पैतृक घाट पर किया गया।

जानकारी के अनुसार, बीती शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे हुए इस हादसे में प्रदीप कुमार(35) पुत्र पातीराम की जान चली गई। प्रदीप कुमार भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 23वीं बटालियन, सीमा द्वार देहरादून में तैनात थे।
बताया गया कि प्रदीप कुमार अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पूरी करने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पठानकोट रेलवे स्टेशन के पास हुए ट्रेन हादसे में उनकी मौत हो गई। जवान की मौत की खबर जैसे ही परिजनों और ग्रामीणों को मिली, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

रविवार को जवान का पार्थिव शरीर नारायणबगड़ स्थित पैतृक घाट पर लाया गया। तिरंगे में लिपटे अपने लाल को अंतिम दर्शन के लिए सामने देख परिजन भावुक हो उठे। मां-पिता और परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रवासी भी जवान को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ पड़े।

23वीं बटालियन आईटीबीपी के कमांडेंट रिंकू सिंह के नेतृत्व में आईटीबीपी जवानों ने प्रदीप कुमार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी। पुलिस और प्रशासन की ओर से भी जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद सैन्य सम्मान के बीच जवान को अंतिम विदाई दी गई।इस मौके पर स्थानीय प्रशासन की ओर से तहसीलदार राजेंद्र सिंह बिष्ट मौजूद थे।

और पढ़े  रुद्रप्रयाग- केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हादसा, गौरीकुंड के पास खाई में गिरने से महाराष्ट्र के यात्री की मौत

प्रदीप कुमार के असमय निधन से डुंग्री गांव  ही नहीं, बल्कि पूरे नारायणबगड़ क्षेत्र में शोक व्याप्त है। विधायक भूपाल राम टम्टा, ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला, यशपाल सिंह नेगी,, नरेन्द्र रावत,वीर भरत सिंह, जय नंद सती,दलीप नेगी ने कहा कि देश की सेवा में समर्पित जवान का इस तरह असमय चले जाना परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

  • Related Posts

    श्रीदेव सुमन विवि: 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव, 1 अक्तूबर को विश्वविद्यालय छात्र महासंघ निर्वाचन

    श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के परिसर और उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार…

    हल्द्वानी: देवभूमि के साथ कभी अन्याय नहीं होगा…गौरव सेनानी मिलन समारोह में बोले नितिन नवीन

    जिस राज्य की भूमि की सुरक्षा खुद देव करते हो और जहां न्याय के देवता का राज हो उसे भूमि के साथ कभी कोई अन्याय नहीं कर सकता और उत्तराखंड…