मुक्केबाज मैरी कॉम के घर बड़ी चोरी, चोरों ने बड़ी इत्मिनान से दिया वारदात को अंजाम

Spread the love

 

लंपियन व छह बार की वर्ल्ड चैंपियन मुक्केबाज मैरी कॉम के फरीदाबाद सेक्टर-46 स्थित घर में चोरों ने बड़ी इत्मिनान से चोरी की। आरोपी यहां से एलईडी टीवी समेत अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। 23 सितंबर की देर रात 03:42 बजे कुल 7 आरोपी मकान से निकलकर गली से होकर जाते हुए सीसीटीवी फुटेज में दिखे हैं। मामले में मैरी कॉम के केयरटेकर की शिकायत पर सूरजकुंड थाना में शनिवार को एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि अपराध शाखा की तीन व सूरजकुंड थाना पुलिस की टीम मिलकर आरोपियों को पकड़ने के प्रयास कर रही है। चोरी हुए सामान की डिटेल अभी पुलिस को मुहैया नहीं कराई गई है।

मैरी कॉम के सेक्टर-46 स्थित मकान नंबर 300 में ये चोरी हुई। मुक्केबाज बीते तीन साल से यहां इस मकान में रह रही हैं। लेकिन इन दिनों वो मेघालय में एक इवेंट में गई हुई हैं। पुलिस की मानें तो 10 दिन से अधिक समय से मकान बंद था और यहां कोई नहीं रह रहा। मैरी कॉम के एक पड़ोसी ने शनिवार को अपने मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो पाया कि 23 सितंबर की देर रात कुछ लोग मैरी कॉम के मकान से कूदकर सामान के साथ गली से जा रहे थे।

पड़ोसी ने सूचना मैरी कॉम को दी तो उन्होंने अपने केयरटेकर को मकान पर भेजा। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। सूरजकुंड थाना पुलिस व अपराध शाखा की टीमों ने मौके पर पहुंच जांच की। जांच में पता चला कि बगल के खाली प्लॉट से सीढ़ी लगाकर चोर अंदर घुसे और चोरी की। इसके बाद इसी रास्ते से सामान लेकर चोर बाहर आए।

और पढ़े  20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट: त्रिपुरा-ओडिशा में बीते 24 घंटे में 30 सेमी तक बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त

सीसीटीवी फुटेज में 23 सितंबर की देर रात 03:42 बजे चोर जाते दिखे। सबसे पहले एक युवक कुछ सामान लेकर जाता दिखा। इसके बाद दूसरा युवक भी पैदल ही एलईडी टीवी लेकर जाता फुटेज में दिखे। इनके बाद स्कूटी पर सवार होकर दो युवक सामान के साथ यहां से निकल गए। इनके बाद तीन युवक पैदल ही यहां से सामान के साथ जाते फुटेज में दिखे। इन तीनों में से बीच में भाग रहे युवक की पीठ पर कपड़े जैसे चद्दर में सामान बांधकर लादा हुआ था। मामले में पुलिस की टीम आरोपियों की पहचान के लिए आस-पास के अन्य कैमरों की फुटेज भी चेक कर रही है। ताकि ये पता चल सके कि आरोपी किस ओर गए।


Spread the love
  • Related Posts

    9/11 आतंकी हमला: मास्टरमाइंड के खिलाफ अमेरिका में कब से चलेगा मुकदमा? क्यूबा जेल में बंद है खालिद शेख मोहम्मद

    Spread the love

    Spread the loveएक अमेरिकी मिलिट्री जज ने 9 सितंबर 2001 के आतंकी हमले के मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद और तीन अन्य लोगों के खिलाफ ट्रायल के लिए जून 2028 की…


    Spread the love

    नेपाल बाढ़- नेपाल में अब तक 162 की मौत, 750+ लापता,चीनी मीडिया का दावा- तिब्बत में भी 558 लोग लापता

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बुधवार को आई भयंकर त्रासदी में मृतकों का आंकड़ा 150 के पार पहुंच गया है। तिब्बत सीमा पर अचानक आई बाढ़ अपने रास्ते में सबकुछ बहाकर…


    Spread the love