विधायक प्रीतम लोधी को BJP ने थमाया कारण बताओ नोटिस, SDOP को धमकाने के मामले में कार्रवाई, मांगा जवाब

Spread the love

शिवपुरी में थार से पांच लोगों को टक्कर मारने वाले बेटे के भाजपा विधायक प्रीतम लोधी को पार्टी की तरफ से नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की तरफ से विधायक प्रीतम लोधी को नोटिस जारी किया गया। नोटिस में कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों में आपके द्वारा किया गया आचरण अत्यंत आपत्तिजनक है, जो पार्टी के अनुशासन के अनुरूप नहीं है। नोटिस में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि विधायक को 3 दिन के भीतर अपने आचरण पर अपना पक्ष रखना होगा। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा के भीतर स्पष्टीकरण नहीं दिया जाता है, तो उनके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस नोटिस की प्रतिलिपि पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और राज्य के शीर्ष पदाधिकारियों को भी भेजी गई है। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, मुख्यमंत्री मोहन यादव, मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय शामिल है।

 

आईपीएस एसोसिएशन ने कार्रवाई की मांग की थी 
बता दें इससे पहले मध्य प्रदेश भारतीय पुलिस सेवा एसोसिएशन भी विधायक के बयान को आपत्तिजनक बताते हुए उसकी निंदा की थी। उन्होंने मामले में विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की थी। वहीं, मध्य प्रदेश कर्मचारी संगठनों ने भी विधायक के अधिकारियों को धमकाने के मामले पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

 

विधायक ने एसडीओपी को दी थी धमकी 
भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे की धार गाड़ी ने पांच लोगों को 16 अप्रैल को टक्कर मार दी थी। इस मामले में भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे के खिलाफ एसडीओपी आयुष जाखड़ ने कार्रवाई की। इस पर विधायक ने उन्हें ‘करैरा तेरे डैडी का नहीं है’ और सरकारी आवास में गोबर भर देने की धमकी दी। विधायक ने यह तक कहा कि तुमको दिल्ली से निर्देश मिल रहे है, किससे निर्देश मिल रहे है उनका नाम बताएं। विधायक ने एसडीओपी को धमकी देते हुए कहा कि उनका बेटा करैरा आएगा और अब वहां से चुनाव भी लड़ेगा तेरे डैडी में दम हो तो रोक लेना…। इस तरह की भाषा के बाद विधायक के खिलाफ कार्रवाई की लगातार मांग उठ रही हैं।

और पढ़े  उज्जैन महाकाल- महाकाल परिसर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ से 6 घायल, हरसिद्धि मंदिर में भी 13 की तबीयत बिगड़ी

Spread the love
  • Related Posts

    MP- दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की मौत, नौ घायल

    Spread the love

    Spread the loveबैतूल जिले के मुलताई फोरलेन पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।…


    Spread the love

    लाड़ली बहना योजना- रक्षाबंधन पर CM का मोहन बड़ा तोहफा, लाड़ली बहनों के खाते में आज आएंगे 1750 रुपये

    Spread the love

    Spread the loveमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 19 अगस्त को मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की राशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करेंगे। मुख्यमंत्री…


    Spread the love