मध्य प्रदेश में सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, छह घायल

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। माखननगर थाना क्षेत्र में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब एक से दो बजे के बीच नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर आंचलखेड़ा गांव के पास यह दर्दनाक दुर्घटना हुई।

 

जानकारी के मुताबिक, महेंद्रवाड़ी और माखननगर के रहने वाले लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर बुधनी से टवेरा गाड़ी में सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी अनाज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। बताया जा रहा है कि क्रॉसिंग के समय टवेरा अनियंत्रित हो गई और ट्रॉली के साइड में जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टवेरा वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

 

हादसे की जांच शुरू
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों और मृतकों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं छह से सात घायलों का इलाज जारी है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

क्षेत्र में शोक का माहौल
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कम दृश्यता, रात का समय या चालक की लापरवाही माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। जिला अस्पताल में रातभर मृतकों के परिजन और ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। शादी की खुशियां कुछ ही पलों में गहरे दुख में बदल गईं, जिससे हर कोई स्तब्ध है।

और पढ़े  आज भोपाल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह: गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल,कई सौगात देंगे
  • Related Posts

    एमपी में चीतों का तीसरा ठिकाना तैयार: बुंदेलखंड में शुरू होगा नया अध्याय, CM मोहन यादव आज छोड़ेंगे दो चीते

    मध्यप्रदेश अब चीतों के मामले में देश का सबसे अहम केंद्र बनने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ रहा है। कूनो और गांधीसागर के बाद अब बुंदेलखंड के…

    भीषण हादसा: लेबड़-नयागांव फोरलेन पर बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, पति-पत्नी और बेटी की मौत

    जिले की बदनावर तहसील के लेबड़-नयागांव फोरलेन पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में पति-पत्नी…