BJP ने जारी की सूची, चार राज्यों की पांच सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान

भाजपा ने गुरुवार को गोवा, कर्नाटक, नगालैंड और त्रिपुरा की पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। ये उपचुनाव 9 अप्रैल को होने हैं। पार्टी ने गोवा की पोंडा सीट से रितेश रवि नाइक, नगालैंड की कोरिडांग सीट से दाओचियर आई इम्चेन और त्रिपुरा की धर्मनगर सीट से जाहर चक्रवर्ती को मैदान में उतारा है। भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार, वीरभद्रय्या चारंतिमठ, कर्नाटक की बागलकोट सीट से चुनाव लड़ेंगे, और इसी राज्य की दावणगेरे दक्षिण सीट से श्रीनिवास टी दासकरियप्पा चुनावी मुकाबले में उतरेंगे।

 

चुनाव आयोग ने 15 मार्च को की थी उपचुनाव की घोषणा
चुनाव आयोग ने बीती 15 मार्च को छह राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनावों की घोषणा की थी। जिन सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें गोवा में पोंडा, गुजरात में उमरेठ, कर्नाटक में बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण, महाराष्ट्र में राहुरी और बारामती, नागालैंड में कोरिडांग और त्रिपुरा में धर्मनगर सीट शामिल हैं। इन सीटों पर मौजूदा विधायकों के निधन के बाद उपचुनाव हो रहे हैं।

 

अजित पवार के निधन से खाली हुई बारामती सीट
गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनावों के लिए अधिसूचना 16 मार्च को जारी हुई और मतदान 9 अप्रैल को होगा। गुजरात और महाराष्ट्र में उपचुनावों के लिए अधिसूचना 30 मार्च को जारी की जाएगी, और मतदान 23 अप्रैल को होगा। वोटों की गिनती 4 मई को होगी। 28 जनवरी को एक विमान दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र की बारामती विधानसभा सीट खाली हो गई थी। वहीं, अहिल्यानगर जिले की राहुरी विधानसभा सीट भाजपा विधायक शिवाजीराव कार्डिले के निधन के बाद खाली हुई थी।

अभी महाराष्ट्र की दोनों सीटों और गुजरात की एक सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों के नामों का एलान होना बाकी है।

और पढ़े  नाना पाटेकर का निधन: 45 मिनट तक मौत से लड़े, फिर थम गई सांसें, ‘परिंदा’ से ‘वेलकम’ तक शानदार रहा सफर
  • Related Posts

    फ्लाईदुबई- कैप्टन स्मित को इस्राइल में मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान

    इस्राइल ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने गुरुवार को इस सम्मान की…

    अलविदा नाना पाटेकर: सूखा पीड़ितों की मदद के लिए आज केबीसी में जाने वाले थे, कर रखी थी अंतिम संस्कार की तैयारी

    पर्दे पर हर किरदार में अद्भुत विविधता और रचनात्मकता भर देने वाले हिंदी व मराठी फिल्मों के अभिनेता नाना पाटेकर (75) नहीं रहे। अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाने…