Bihar-  बिहार में भीषण हादसे में 4 युवकों की मौत, दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर, एक में आग भी लगी

रोहतास जिले से बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे चार युवकों की मौत हो गई। घटना जिले के आयरकोठा थाना क्षेत्र अंतर्गत तरांव मौना मोड़ के पास हुई। दो बाइकों के बीच हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में डेहरी प्रयाग बिगहा निवासी उमा शर्मा के 20 वर्षीय पुत्र बंटी कुमार, मंगीतपुर गांव निवासी लोहा शर्मा के पुत्र अनमोल शर्मा, डालमियानगर निवासी संजय तिवारी के पुत्र विशाल तिवारी और रामडिहरा गांव निवासी सदन सिंह के पुत्र आलोक कुमार शामिल हैं।

 

नासरीगंज जा रहा था विकास
बताया जा रहा है कि विकास तिवारी अपने दोस्त बंटी शर्मा के साथ जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से नासरीगंज जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक उछलकर अलग-अलग दिशा में सड़क पर जा गिरे। आननफानन में स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया।

 

एक बाइक में लगी आग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इतना ही नहीं, हादसे के बाद एक बाइक में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत आयरकोठा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर चारों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया। पोस्टमार्टम और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

और पढ़े  PM Modi in Bihar- PM मोदी का सीएम सम्राट ने किया स्वागत, विजय चौधरी ने नीतीश कुमार लेकर क्या कहा?
  • Related Posts

    बिहार: राजगीर महोत्सव का आज से आगाज, 3 दिनों तक सजेगी सुरों और लोकसंस्कृति की महफिल

    अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी राजगीर की ऐतिहासिक वादियों में गुरुवार से तीन दिनों तक गीत-संगीत, कला, लोकसंस्कृति और परंपराओं का संगम देखने को मिलेगा। पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त…

    बिहार- डबल मर्डर: शादी में अंधाधुंध फायरिंग, दो दोस्तों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर, जानिए मामला?

    बिहार के भोजपुर जिले में शादी समारोह के दौरान खूनी वारदात सामने आई है। मामा की बेटी की शादी में शामिल होने पहुंचे तीन दोस्तों पर हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़…