बड़ा खुलासा: जिस आईपी पते से भरा गया टेंडर, उसी से कर लिया गया मंजूर, विजिलेंस जांच की सिफारिश

Spread the love

दिल्ली सरकार की ऑनलाइन टेंडर व्यवस्था पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने गंभीर सवाल उठाए हैं। विधानसभा में पेश ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक, ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल के डिजिटल रिकॉर्ड की जांच में 3,217.44 करोड़ रुपये मूल्य के 7,181 टेंडरों में बोली लगाने वाले ठेकेदारों और उनकी जांच व मंजूरी करने वाले अधिकारियों का एक ही इंटरनेट प्रोटोकॉल (आईपी) पता पाया गया। सीएजी ने इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए मामले की विजिलेंस जांच की सिफारिश की है।

सबसे गंभीर मामला 2,114.87 करोड़ रुपये के 2,519 टेंडरों का है। इनमें 8,654 बोलियां उसी आईपी पते से अपलोड हुईं, जिसका इस्तेमाल संबंधित सरकारी अधिकारी कर रहे थे। सामान्य तौर पर ठेकेदार और सरकारी अधिकारी अलग-अलग नेटवर्क से काम करते हैं। ऐसे में एक ही आईपी का इस्तेमाल इस आशंका को जन्म देता है कि या तो ठेकेदारों ने सरकारी नेटवर्क से बोलियां दाखिल कीं या अधिकारियों के सिस्टम का इस्तेमाल हुआ।
ऑडिट में पोर्टल की पहचान और रिकॉर्ड प्रबंधन व्यवस्था में भी कई खामियां मिलीं। 12,283 ठेकेदारों का पंजीकरण महज 5,658 ईमेल आईडी से हुआ। 2.52 करोड़ रुपये के 38 टेंडरों में सभी बोलीदाता एक ही ईमेल आईडी से पंजीकृत थे। सीएजी ने इसे फर्जी प्रतिस्पर्धा यानी कवर बिडिंग की आशंका से जोड़ते हुए गंभीरता से लिया है। इसी तरह 16,582 ठेकेदार केवल 6,957 मोबाइल नंबरों से पंजीकृत मिले। 4.99 करोड़ रुपये के 411 टेंडरों में शामिल सभी बोलीदाता एक ही मोबाइल नंबर से जुड़े पाए गए। 66 ठेकेदार बिना अनिवार्य पैन नंबर के पंजीकृत थे, जिनमें 12 को टेंडर भी मिले। वहीं 146 ठेकेदारों के पैन नंबर आयकर विभाग के रिकॉर्ड से मेल नहीं खाते थे।

रिटायर्ड अफसर भी खोलते रहे टेंडर
ऑडिट में सात अधिकारी सेवानिवृत्ति के बाद भी ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर सक्रिय मिले। उन्होंने तकनीकी और वित्तीय बोलियां खोलीं और उनका मूल्यांकन भी किया। सीएजी ने इसे सिस्टम के एक्सेस कंट्रोल में गंभीर खामी माना है।

और पढ़े  दिल्ली में आधी रात हादसा: छत गिरी, पति-पत्नी की मौत, 9 साल का बेटा बाल-बाल बचा, एक पल में उजड़ गया परिवार

अंतिम रिकॉर्ड भी अधूरा
2017 से 2023 के बीच पोर्टल पर 1,54,586 टेंडर प्रकाशित हुए। इनकी अनुमानित लागत 1,01,098.67 करोड़ रुपये थी। इनमें केवल 5,363 टेंडरों यानी 3.47 प्रतिशत में ही ठेका पाने वाले का अंतिम विवरण दर्ज था। वित्तीय मूल्यांकन का रिकॉर्ड भी केवल 34 प्रतिशत टेंडरों में उपलब्ध मिला। इससे पोर्टल पर पूरी टेंडर प्रक्रिया का पारदर्शी रिकॉर्ड नहीं होने का सवाल उठता है। सीएजी ने यह भी पाया कि एक जनवरी 2019 से टेंडर फीस समाप्त करने के निर्देश के बावजूद 188 निविदा अधिकारियों ने 3,408.03 करोड़ रुपये मूल्य के टेंडरों की 1,63,411 बोलियों से शुल्क वसूला।

 

सीएजी की जांच में यह-यह मिला

  • 7,181 टेंडरों में ठेकेदारों और अधिकारियों का एक ही आईपी पता
  • 3,217.44 करोड़ रुपये के टेंडर जांच के घेरे में
  • 2,519 टेंडरों में 8,654 बोलियां अधिकारियों वाले आईपी से अपलोड
  • 7 सेवानिवृत्त अधिकारी पोर्टल पर सक्रिय मिले
  • 12,283 ठेकेदार, लेकिन केवल 5,658 ईमेल आईडी
  • 16,582 ठेकेदार, लेकिन केवल 6,957 मोबाइल नंबर
  • 66 ठेकेदार बिना पैन के पंजीकृत
  • 1.01 लाख करोड़ के टेंडरों में केवल 3.47% का अंतिम रिकॉर्ड उपलब्ध

Spread the love
  • Related Posts

    आईआईटी दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी,3 हजार से अधिक छात्रों को देंगे डिग्रियां

    Spread the love

    Spread the love भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली का 57वां दीक्षांत समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रधानमंत्री जेन जी…


    Spread the love

    बंद बिजली कनेक्शनों पर बांट दी 42.26 करोड़ रुपये की सब्सिडी, 400 यूनिट सीमा का आधार भी स्पष्ट नहीं

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली में सस्ती बिजली के सरकारी दावों के बीच नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट ने बिजली सब्सिडी के प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। वित्तीय वर्ष…


    Spread the love