हल्द्वानी- महिला की चेन झपटने वाला बरेली निवासी आकाश हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस भी बरामद

Spread the love

 

 

ल्द्वानी के पॉलीशीट क्षेत्र में वृद्धा से सोने की चेन लूटकर भागे बरेली के हिस्ट्रीशीटर आकाश कुमार गौतम के आपराधिक अरमान आखिरकार जमीन में मिल गए। स्पोर्ट्स बाइक पर वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी बेलबाबा चेकपोस्ट पर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से लूटी गई चेन, तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। आरोपी चेन बेचने रुद्रपुर जा रहा था और चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

 

हल्द्वानी कोतवाली के पॉलीशीट के तुलसीनगर में आठ मई को बाइक से आए युवक ने टहलते समय नीता शाह की सोने की चेन झपट ली। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि सीओ हल्द्वानी अमित कुमार और इंस्पेक्टर हल्द्वानी विजय सिंह मेहता की टीम बनाई गई थी। तकनीकी साक्ष्य संकलन और सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद आरोपी की पहचान आकाश कुमार गौतम के रूप में हुई। मंगलवार को टीपीनगर चौकी पुलिस ने बेलबाबा चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर की स्पोर्ट्स बाइक को रोका। इस पर आकाश कुमार गौतम निवासी खना गोटिया सीबीगंज बरेली सवार था। उसके पास से महिला की चेन के साथ ही 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस मिला। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और चोरी के सामान की बरामदगी की एफआईआर दर्ज की है।

बरेली के सीबीगंज का हिस्ट्रीशीटर है आकाश

आकाश बरेली के सीबीगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी एवं अन्य गंभीर धाराओं में 10 मामले उसके खिलाफ दर्ज हैं। वर्ष 2021 में पहली एफआईआर प्रेमनगर बरेली में आर्म्स एक्ट का दर्ज हुई थी। वर्ष 2023 में सीबीगंज में दुष्कर्म व नाबालिग का अपहरण सहित अन्य मामलों में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज है।

और पढ़े  मसूरी- भूस्खलन से NH-707-A पर सड़क धंसी, बड़ा हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त, मसूरी-यमुना ब्रिज मार्ग बंद

 

दो बार गुजरात पुलिस की गोली से बचा

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के अनुसार हिस्ट्रीशीटर आकाश कुमार का लिंक गुजरात में भी है। वहां की पुलिस से आरोपी की मुठभेड़ हुई है। दो बार की मुठभेड़ में पैर में गोली लगी लेकिन वह बच गया। रुद्रपुर पुलिस ने भी उसे दबोचने की कोशिश की तो उसने फायरिंग कर दी थी। यहां भी उसके पैर में गोली लगी लेकिन वह भागने में कामयाब रहा।


Spread the love
  • Related Posts

    रुड़की – गुरुकुल नारसन के टिकौला कलां गांव में नाले में मिला युवक का शव

    Spread the love

    Spread the loveरुड़की में गुरुकुल नारसन क्षेत्र के टिकौला कलां गांव में आज एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला है। युवक की पहचान कपिल(40) पुत्र मेघवाल निवासी टिकौला कलां के…


    Spread the love

    हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर मंथन: कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, शिवराज-रामदेव और संत समाज भी मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर संत समाज की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ज्वालापुर मार्ग स्थित श्रीजी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में…


    Spread the love