नैनीताल: गर्मी बढ़ते ही बढ़े डिहाइड्रेशन के मरीज, डॉक्टरों ने दी सतर्क रहने की सलाह

 

बीडी पांडे जिला अस्पताल में डिहाइड्रेशन के मरीज पहुंचने लगे हैं। डॉक्टरों की ओर से लोगों को गर्मी से बचाव के लिए जरूरी सलाह भी दी जा रही है। बीडी पांडे अस्पताल के चिकित्सक डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि तेज धूप, पर्याप्त पानी न पीना और लंबे समय तक खाली पेट रहने के कारण डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ती है। इससे छोटे बच्चे, बुजुर्ग और बाहर काम करने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
डॉ. दुग्ताल के अनुसार डिहाइड्रेशन होने पर शरीर में कमजोरी, चक्कर आना, मुंह सूखना, अत्यधिक प्यास लगना, सिरदर्द, उल्टी और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। कई मामलों में मरीजों को अस्पताल में ग्लूकोज और अन्य दवाओं की जरूरत पड़ रही है। उन्होंने लोगों को दोपहर की तेज धूप से बचने, पानी पीने, ओआरएस और तरल पदार्थों का सेवन और हल्का भोजन करने की सलाद दी है। डॉक्टरों ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को लगातार चक्कर, कमजोरी या उल्टी की शिकायत हो तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।

और पढ़े  उत्तराखंड: चंपावत नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 नेताओं ने थामा BJP का दामन
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…