Bank Holidays: जून में 13 दिन रहेंगे बैंक बंद, जानें आपके शहर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

 

गर आपसे पूछा जाए कि आपके कितने बैंक अकाउंट हैं? तो शायद आपका जवाब यही होगा कि एक से ज्यादा। ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि जो लोग नौकरीपेशा होते हैं उनकी एक तो सैलरी अकाउंट होता है और दूसरा अपना बचत खाता। ऐसे में कई बार लोगों को बैंक से जुड़े अपने किसी काम के लिए बैंक जाना पड़ता है, लेकिन जब वहां जाकर उन्हें ये पता चलता है कि आज तो बैंक की छुट्टी है तो उन्हें बड़ी दिक्कत होती है और उनका काम भी अटक जाता है।

इसलिए अगर आप भी किसी जरूरी काम से बैंक जा रहे हैं या जाने वाले हैं, तो यहां आप पहले ही जान सकते हैं कि अगले महीने यानी जून महीने में आपके शहर में बैंक कितने दिन बंद रहने वाले हैं। तो चलिए देखते हैं जून में बैंकों की कितनी छुट्टियां हैं।

 

13 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:-
  • 1 जून 2025 – इस दिन रविवार हने के कारण देश भर के बैंक बंद रहेंगे
  • 6 जून 2025 – ईद उल अधा (बकरीद) के कारण तिरुवनंतपुरम और कोच्चि में बैंकों की छुट्टी रहने वाली है
  • 7 जून 2025 – बकरीद ईद उल जुहा की वजह से अगरतला, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरू, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद – आंध्र प्रदेश, हैदराबाद, तेलंगाना, इंफाल, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे
  • 8 जून 2025 – रविवार के कारण पूरे देश के बैंकों में अवकाश रहेगा
  • 10 जून 2025-  श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस होने के कारण पंजाब में बैंकों की छुट्टी रहेगा
  • 11 जून 2025- संत गुरु कबीर जयंती होने की वजह से गंगटोक और शिमला के बैंक बंद रहेंगे
और पढ़े  ईरान युद्ध का असर: ट्रंप बोले- चुनाव के बाद ही गिरेंगे तेल के दाम, रिपब्लिकन खेमे की क्यों बढ़ी चिंता?
  • 14 जून 2025- इस दिन महीना का दूसरा शनिवार होने के कारण पूरे देश के बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 15 जून 2025- पूरे देश के बैंक इस दिन रविवार के अवकाश के कारण बंद रहेंगे
  • 22 जून 2025 – रविवार का अवकाश होने के कारण बैंकों में कामकाज नहीं होगा
  • 27 जून 2025- रथयात्रा/कांग रथजात्रा है जिसके कारण इंफाल और भुवनेश्वर के बैंकों में छुट्टी रहेगी
  • 28 जून 2025- महीने का चौथा शनिवार होने के कारण पूरे देश के बैंकों में कामकाज नहीं होगा और बैंक बंद रहेंगे
  • 29 जून 2025- इस दिन रविवार है जिसके कारण पूरे देख के बैंकों का अवकाश रहेगा
  • 30 जून 2025- रेम्रा नी होने की वजह से आईजोल के बैंकों में कामकाज नहीं होगा
  • Related Posts

    चुनाव टला- जयपुर, जोधपुर समेत चार नगर निगमों के 10 मतदान केंद्रों पर 16 को पुनर्मतदान

    राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना के बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने चार निकायों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव स्थगित कर दिए हैं। इनमें जयपुर, जोधपुर और…

    पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में जहाज पर हमले के बाद ईरान-खाड़ी देशों की वार्ता टली

    ईरान और खाड़ी देशों के बीच सोमवार को ओमान में प्रस्तावित बैठक को स्थगित कर दिया गया है। ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, कुछ क्षेत्रीय देशों के अनुरोध पर यह…