सनकी ने की पति-पत्नी और एक महिला की बेरहमी से हत्या, ट्रिपल मर्डर से इलाके में दहशत

सोनीपत के कुंडली स्थित टीडीआई सिटी के बीपीएल फ्लैटों में रविवार आधी रात मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। झगड़े के दौरान एक व्यक्ति ने लोहे की रॉड से हमला कर दंपती समेत तीन लोगों की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी।

मूलरूप से सोनीपत के कोट मोहल्ला निवासी विजय (50) व उनकी पत्नी सुनीता (47) हाल में हाल टीडीआई कुंडली के बीपीएल फ्लैट नंबर 1299 में प्रथम तल पर रहते थे। वहीं मूलरूप से गांव बड़ौली निवासी स्वाति (32) बीपीएल फ्लैट नंबर-1431 द्वितीय तल पर रहती थी। रविवार देर रात करीब 12 बजे बीपीएल फ्लैट नंबर-1426 निवासी ब्रह्म प्रकाश के साथ विजय की कहासुनी हो गई। ब्रह्म प्रकाश मूलरूप से झज्जर के गांव  दिशोर खेड़ी का रहने वाला है। मामूली विवाद झगड़े में बदल गया।

बताया जा रहा है कि झगड़े की आवाज सुनकर आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोग भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि विवाद बढऩे पर  ब्रह्म प्रकाश ने लोहे की रॉड व धारदार हथियार से विजय, सुनीता और स्वाति पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

वारदात के बाद हमलावर मौके से भाग गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सूचना मिलने पर कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद तीनों शवों को नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद के चलते वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है। आरोपी की तलाश व पूछताछ के आधार पर आगामी कार्रवाई की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

और पढ़े  भारतीय युद्धपोत से भिड़ा पाकिस्तानी जहाज: दिल्ली से लेकर इस्लामाबाद तक हलचल, भारत ने पाक राजनियक को किया तलब
  • Related Posts

    तूफान का 24 घंटे पहले खुलेगा राज: वैज्ञानिकों ने खोजे चार संकेत, तटीय इलाकों में बचेंगी हजारों जानें

    अब वैज्ञानिक तूफानों के अचानक महा-विनाशकारी बनने की सटीक भविष्यवाणी 24 घंटे पहले कर सकेंगे, जिससे तटीय इलाकों में हजारों लोगों की जान बचाई जा सकेगी। हरीकेन हंटर्स के डेटा…

    बेटियों को जिस्मफरोशी से बचाने के लिए 7-12 साल में सगाई, गुजरात के वडिया की कड़वी हकीकत

    गुजरात के अहमदाबाद से लगभग दो सौ किलोमीटर दूर बनासकांठा जिले में बसा वडिया गांव आज भी ऐसी दर्दनाक और कड़वी सच्चाई से जूझ रहा है, जहां की लड़कियों के…