BANK CLOSED DEC. 2021 : अगर आपके बैंक से जुड़े कोई जरूरी काम हैं तो पहले देख लें छुट्टियों की लिस्ट, दिसंबर में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक ।

साल के आखिरी महीने में अगर आपको बैंक से जुड़े कोई जरूरी काम निपटाने हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, दिसंबर में बैंक 12 दिन बंद रहेंगे यानी इनमें कोई भी कामकाज नहीं होगा। कई वजहों से अलग-अलग जगहों पर 6 दिन बैंकों में काम नहीं होगा, वहीं छह दिनों में रविवार और  शनिवार पड़ रहे हैं। ऐसे में बैंक से संबंधित काम तुरंत निपटाने में ही फायदा है।
भारतीय रिजर्व बैंक ने पहले ही 2021 के लिए छुट्टियों की सूची जारी कर दी थी। इसके मुताबिक, सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक कुल मिलाकर दिसंबर महीने में 12 दिन बंद रहेंगे। इनमें शनिवार-रविवार की भी छु्ट्टियां शामिल रहेंगी। बता दें कि दिसंबर महीने में 4 रविवार और 2 शनिवार को बंक सभी जगह बंद रहेंगे। आरबीआई की सूची में क्रिसमस सहित सात सरकारी छुट्टियों का उल्लेख है। मगर क्रिसमस महीने के चौथे शनिवार को पड़ रहा है। इसलिए एक छुट्टी इस तरह कम हो गयी। 

इन तारीखों पर बैंक बंद –

03 दिसंबर फेस्ट ऑफ सेंट फ्रांसिस जेवियर पणजी (गोवा)
05 दिसंबर रविवार  सभी जगह
11 दिसंबर दूसरा शनिवार  सभी जगह
12 दिसंबर रविवार सभी जगह
18 दिसंबर यू सोसो थाम की पुण्यतिथि शिलॉन्ग
19 दिसंबर रविवार सभी जगह
24 दिसंबर क्रिसमस आइजोल
25 दिसंबर क्रिसमस-चौथा शनिवार सभी जगह
26 दिसंबर रविवार सभी जगह
27 दिसंबर क्रिसमस समारोह आइजोल
30 दिसंबर यू कियांग नॉन्गबाह शिलॉन्ग
31 दिसंबर नववर्ष पूर्व संध्या आइजोल

और पढ़े  उत्तरकाशी: गोमुख व केदारताल क्षेत्र में बन रही छोटी झीलों से बढ़ा खतरा, नेपाल त्रासदी के बाद बढ़ी चिंता
  • Related Posts

    गड़बड़- उत्तराखंड में तबादलों के लिए शिक्षिकाएं ले रहीं कागजी तलाक, मामलों के खुलासे पर बैठी जांच

    शिक्षा विभाग में सुगम क्षेत्रों में तबादला पाने के लिए शिक्षिकाएं कागजी तलाक का सहारा ले रही हैं। यह मनचाही तैनाती पाने का तरीका है। हाल ही में हुए 1500…

    बागेश्वर- पहाड़ी दरकने से बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग बंद: तीन घंटे बाद भी यातायात ठप, लगा लंबा जाम

    बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग रवाईखाल के पास सोमवार सुबह करीब छह बजे पहाड़ी दरकने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। जिला मुख्यालय से महज आठ से दस किलोमीटर की दूरी पर…