नेपाल: चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझान में बालेन शाह आगे,दिग्गज के नाम पीछे

साल 2025 में जेन-जी के विरोध प्रदर्शन के बाद नेपाल में पहला आम चुनाव हो चुका है। पड़ोसी देश में आज आम चुनाव के परिणाम आने वाले हैं। नेपाल में प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) के लिए हुए चुनावों के शुरुआती नतीजे आने शुरू हो गए हैं। इन रुझानों में बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने सबको चौंकाते हुए 23 सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं, देश की पुरानी और बड़ी पार्टियां जैसे नेपाली कांग्रेस और सीपीए-यूएमएल फिलहाल सिर्फ तीन-तीन सीटों पर ही आगे चल रही हैं।

 

चुनाव आयोग के अनुसार, वोटों की गिनती गुरुवार देर रात शुरू हुई। शुक्रवार रात तक गिनती का काम पूरा की उम्मीद है। नेपाल में गुरुवार को हुए मतदान में करीब 60 प्रतिशत वोटिंग हुई। यह चुनाव नेपाल के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि पिछले साल केपी शर्मा ओली की गठबंधन सरकार को हटाने के लिए युवाओं (जेन-जी) ने हिंसक विरोध प्रदर्शन किए थे। उस बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल के बाद देश में यह पहला चुनाव है। शुरुआती रुझान संकेत दे रहे हैं कि जनता इस बार पारंपरिक पार्टियों के मुकाबले नए चेहरों पर ज्यादा भरोसा जता रही है।

और पढ़े  ऑस्ट्रेलिया में बड़ा हादसा: रग्बी फैंस की भीड़ में घुसी कार, कई लोग घायल, टीम बस का इंतजार कर रहे थे प्रशंसक
  • Related Posts

    फ्लाईदुबई- कैप्टन स्मित को इस्राइल में मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान

    इस्राइल ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने गुरुवार को इस सम्मान की…

    आज 6 सीटों पर उपचुनाव की मतगणना,असम में लोकसभा, बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटें

    आज पांच विधानसभा सीटों समेत कुल छह सीटों के चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। असम में नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराए गए हैं। बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटों पर…