सहारा समूह से जुड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ेंगी, बिक रहीं संपत्तियां, ईडी के छापे में हैरान करने वाला खुलासा

उत्तरप्रदेश में सहारा समूह से जुड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि समूह की संपत्तियों की बिक्री की जा रही है। इसका खुलासा ओडिशा समेत तीन राज्यों में ईडी की कार्रवाई से हुआ है। अंदेशा है कि और भी प्रदेशों की संपत्तियों को बेचा जा रहा है या फिर बेचने की कोशिश हो रही है। ईडी मामले की तफ्तीश कर रही है। जल्द कार्रवाई हो सकती है।

 

दरअसल, ईडी ने 26 फरवरी को कोलकाता आंचलिक कार्यालय की टीम ने ओडिशा के बहरामपुर व भुवनेश्वर, आंध्र प्रदेश के अनंतपुर और कर्नाटक के बेल्लारी स्थित परिसरों में तलाशी अभियान चलाया था। इसमें पता चला था कि बहरामपुर स्थित सहारा प्राइम सिटी लिमिटेड की 43 एकड़ भूमि में से लगभग 32 एकड़ जमीन दिसंबर 2025 में बेच दी गई है। यह विक्रय एक निरस्त बोर्ड प्रस्ताव के आधार पर एक सहारा कर्मचारी के पक्ष में किया गया। इसमें कोर्ट के निर्देशों की अनदेखी की गई।

 

एजेंसी को संदेह है कि यह सौदा समूह के वरिष्ठ प्रबंधन के निर्देश पर किया गया। मामले की जांच जारी है। वहीं अब जांच एजेंसी यूपी समेत अन्य राज्यों के शहरों में स्थित सहारा समूह की संपत्तियों के बारे में तफ्तीश शुरू की है। अंदेशा है कि इस तरह का खेल और भी जगहों पर किया गया है। जहां भी सहारा की संपत्तियां बेची गई होंगी, ईडी उन मामलों में कार्रवाई करेगी।

और पढ़े  बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान का हमला: पैट्रियट एयर डिफेंस रडार को बनाया निशाना, दी क्या चेतावनी?
  • Related Posts

    गृह मंत्री शाह के अरुणाचल दौरे का आखिरी दिन: सहकारी विकास का विजन करेंगे जारी, एनडीआरएफ परिसर की देंगे सौगात

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को राज्य के अपने तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन अरुणाचल प्रदेश में एक सहकारी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स…

    BJP के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन: दिल्ली के एम्स में ली अंतिम सांस, राहुल नार्वेकर ने जताया दुख

    महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन हो गया। वह 72 साल के थे। उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। महाराष्ट्र…