बागेश्वर: बारिश से 15 सड़कें बंद…फिर भी स्कूल खुले, अभिभावकों में आक्रोश, सरयू और गोमती का जलस्तर बढ़ा

बागेश्वर जिले में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण जहां नदी-नाले उफान पर हैं, वहीं मलबे और लैंडस्लाइड के चलते जिले की 15 सड़कें यातायात के लिए पूरी तरह ठप हो चुकी हैं। लेकिन इस सब के बीच सबसे ज्यादा चर्चा और आक्रोश जिला प्रशासन के उस फैसले को लेकर है, जिसके तहत इतने खराब मौसम के बावजूद सोमवार को सभी स्कूल खुले रहे।स्थानीय लोग सोशल मीडिया से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक प्रशासन की कार्यप्रणाली पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन अक्सर सामान्य और धूप वाले दिनों में भी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर देता है, जबकि आज जब बीती रात से मूसलाधार बारिश हो रही है और मार्ग बंद हैं, तब बच्चों को जोखिम में डालकर स्कूल बुला लिया गया।

15 सड़कें बंद, 14 ग्रामीण मार्ग कटे
आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार बारिश के कारण पूरे जिले में एक राज्य मार्ग और 14 ग्रामीण मार्गों समेत कुल 15 सड़कें अवरुद्ध हैं। धैना-लखनी, पालड़ीछीना-जैनकरास और काफलीगैर-खौलसीर मार्ग बाधित हैं। बालीघाट-दौफाड़-धरमघर-कोटमन्या राज्य मार्ग किमी 43 में मलबा आने से बंद है। बीनतोली-कुंझाली-मजकोट, बनलेख-गणुवासिरमोली, कठपुड़ियाछीना-सिया, सुंदिल-जुनायल, बदियाकोट-बोरबलड़ा, बघर, बाछम-खाती, खड़लेख-भनार, धरमघर-माजखेत और बदियाकोट-कुंवारी मार्ग मलबे के कारण बंद पड़े हैं।

24 घंटे में बारिश और नदियों का जलस्तर
आपदा नियंत्रण कक्ष से जारी आंकड़ों के अनुसार, सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटों में जिले में औसतन 21.67 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसमें बागेश्वर में 30.00 मिमी, गरुड़ में 19.00 मिमी तथा कपकोट में 16.00 मिमी बारिश हुई है। बारिश के कारण सरयू नदी का जलस्तर 866.90 मीटर पर स्थिर है। गोमती नदी का जलस्तर 864.30 मीटर पर बना हुआ है। बैजनाथ बैराज का पोंड लेवल 1113.00 मीटर दर्ज किया गया है और बैराज से 1806.19 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है।
और पढ़े  उत्तराखंड: बिल्डर्स फर्म पर GST का छापा, खरीद पर नकद भुगतान नहीं किया, भरा 3.25 करोड़ का टैक्स
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…