रुद्रप्रयाग- केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हादसा, गौरीकुंड के पास खाई में गिरने से महाराष्ट्र के यात्री की मौत

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड से आगे छौड़ी गधेरे के समीप खाई में गिरने से यात्री की मौत हो गई। हादसा सोमवार सुबह करीब 10:06 बजे हुआ। जब महाराष्ट्र से केदारनाथ यात्रा पर आए यशवंत किसनराव छौड़ी गधेरे के पास खाई में गिर गए।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ सोनप्रयाग, सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड तथा डीडीआरएफ, वाईएमएफ और आपदा मित्र टीम को मौके के लिए रवाना हुई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीमों ने मौके पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया।

यात्री को खाई से निकालकर गौरीकुंड स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान यशवंत किसनराव थोरात (59) निवासी एस.एन. 47, लेन नंबर-01, गणेशनगर, सुंदरबाई मराठे, पुणे, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को जिला अस्पताल लाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
और पढ़े  उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…