बदरीनाथ मंदिर- दिवाली की तैयारी…12 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर, 20 को मनाया जाएगा त्योहार

 

दीपावली त्योहार को लेकर बदरीनाथ धाम में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बदरीनाथ मंदिर को 12 क्विंटल गेंदे के फूलों से भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। बदरीनाथ धाम में दीपावली के दिन माता लक्ष्मी, कुबेर जी और बदरीविशाल के खजाने की विशेष पूजा की जाती है।

इस दिन मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों के साथ ही श्रद्धालु भी दीपक जलाते हैं। इसको लेकर मंदिर में तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर को गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा है। मंदिर को सजाने के लिए मुंबई के किसी श्रद्धालु ने फूलों की व्यवस्था की है। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि मंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। बदरीनाथ में दीपावली को धार्मिक रीति रिवाज के साथ उत्साह पूर्वक मनाया जाता है।

बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने बताया कि धाम में दीपावली 20 अक्तूबर को मनाई जाएगी। त्योहार के दिन स्थानीय लोगों के साथ ही दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालु भी मंदिर परिसर में दीप जलाते हैं।

 

और पढ़े  रुद्रप्रयाग में सड़क हादसा: पोखरी से रांसी जा रही बोलेरो गहरी खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत, छह घायल
  • Related Posts

    हरिद्वार: भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, 65 पार के लक्ष्य पर होगा मंथन, राजनाथ भी पहुंचे

    विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान तेज करने की रणनीति बनाई है। आज प्रदेश विस्तृत कार्यसमिति…

    डोईवाला चीनी मिल: सांसद त्रिवेंद्र ने किया नए सत्र का शुभारंभ, 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई का लक्ष्य

    डोईवाला चीनी मिल में रविवार को नए पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ हो गया। 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई के लक्ष्य के साथ मिल की मशीनें एक बार फिर…