उत्तराखंड- धनतेरस…बाजार में धनवर्षा, शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने निकले लोग, दीपावली का हुआ आगाज

 

धनतेरस के साथ आज शनिवार से पांच दिवसीय दीपावली उत्सव का आगाज हो गया। पूजा-अर्चना के साथ बाजार में धनवर्षा हुई। शुभ मुहूर्त में दूनवासी खरीदारी करने निकले। बाजार में रौनक देखने को मिली। धनतेरस के बाद दीपावली, गोवर्धन और भाईदूज का पर्व भव्य रूप से मनाया जाएगा।

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर आज शनिवार को धनतेरस का पर्व मनाया गया। धनतेरस पर इस बार ब्रह्म योग और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। शुक्रवार को भी दिनभर बाजार गुलजार रहा। व्यापारियों ने धनतेरस के लिए अपने प्रतिष्ठानों को सजाया।

ज्योतिषाचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि 18 अक्तूबर को दोपहर 12:18 बजे शुरू होकर 19 अक्तूबर को दोपहर 1:51 बजे तक रहेगी। ऐसे में प्रदोष काल को देखते हुए धनतेरस का पर्व 18 अक्तूबर को है।

पंचांग के अनुसार 18 अक्तूबर की सुबह ब्रह्म योग शुरू हुआ और रात 1:48 बजे तक रहेगा। वहीं, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शनिवार दोपहर 3:41 बजे के बाद से शुरू होगा। वहीं, बाजार में व्यापारियों ने दुकानों को सजाने के साथ ही ग्राहकोंं को लुभाने के लिए आकर्षक ऑफर भी रखे हैं।

और पढ़े  मसूरी: 12 साल बाद शरदोत्सव का आगाज, 40 टीमों ने दिखाई लोक संस्कृति की झलक, पांडवाज ने शाम को बनाया यादगार
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…