बदरीनाथ धाम: 2 अक्तूबर को तय होगी बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि, होंगे विशेष अनुष्ठान

Spread the love

 

 

दरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की तिथि विजय दशमी के दिन दो अक्तूबर को तय की जाएगी। बदरीनाथ मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक आयोजन के दौरान तिथि निर्धारित की जाएगी।

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि हर साल विजयदशमी पर तय की जाती है। दो अक्तूबर को विजयदशमी के अवसर पर बदरीनाथ मंदिर परिसर में दोपहर बाद भव्य धार्मिक समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें धर्माधिकारी और वेदपाठी पंचांग गणना के बाद धाम के कपाट बंद करने की तिथि तय करेंगे।
बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल कपाट बंद करने की तिथि की घोषणा करेंगे। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि उसी दिन कपाट बंद होने से पहले होने वाली पंज पूजाओं का कार्यक्रम, उद्धव और कुबेर जी के पांडुकेश्वर प्रस्थान और आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी व भगवान विष्णु के वाहन गरुड़ जी के नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ गद्दी स्थल के लिए प्रस्थान का मुहुर्त और कार्यक्रम तय किया जाएगा।

इस दौरान अगले साल 2026 में होने वाली यात्रा के लिए भंडार सेवा हेतु पगड़ी भेंट की जाएगी।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- प्रदेश प्रभारी सैलजा बोलीं- 2027 की परीक्षा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मेरिट से पास होना होगा
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love