नैनीताल: CM से सम्मानित होकर मेधावियों के खिले चेहरे

 

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पीपीजे में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बोर्ड परीक्षा में अव्वल रहे विद्याभारती विद्यालयों के मेधावियों को सम्मानित किया। इनमें हाईस्कूल के 161, इंटर के 49 और सीबीएसई के पांच विद्यार्थी रहे। सीएम से सम्मानित होकर मेधावियों के चेहरे खिल गए।

पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार (पीपीजे) में हुए कार्यक्रम में सीएम धामी ने सभी मेधावियों को बधाई देते हुए भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कहा कि यह सम्मान सभी में एक नई ऊर्जा का संचार करेगा। विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वह सनातन संस्कृति और राष्ट्रभक्ति के विचारों को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ें। उन्होंने विद्या भारती की ओर से शिक्षा के क्षेत्र दिए जा रहे योगदान को सराहा। विद्या भारती के देशभर में लगभग 13000 औपचारिक एवं 12000 अनौपचारिक विद्यालयों में 35 लाख विद्यार्थी अध्य्यन कर रहे हैं। विद्याभारती के सात स्कूलों को सैनिक स्कूल के रूप में स्थापित करने का चयन किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नई शिक्षा नीति को उत्तराखंड में लागू करने का काम किया है। राज्य में 20 मॉडल कॉलेजों की स्थापना की जा रही है। इन्फोसिस स्प्रिंग बोर्ड के साथ भी राज्य के उच्च शिक्षण संस्थाओं में कंप्यूटर आधारित विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित करने का समझौता किया है। सीएम ने कहा कि संघ लोक सेवा आयोग, सीडीएस, एनडीए आदि परीक्षाओं में पास होने पर उनके साक्षात्कार की तैयारी करने के लिए 50 हजार की धनराशि का प्रावधान किया जा रहा है। इस मौके पर डोमेश्वर साहू, प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र, अखिल भारतीय शिक्षा समिति उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ.नरेंद्र सिंह भंडारी, विधायक नैनीताल सरिता आर्या, विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दायित्वधारी डॉ अनिल डब्बू, शांति माहरा, प्रंबधक पार्वती प्रेमा जगाती श्याम अग्रवाल आदि रहे।

लोकल फॉर वोकल का प्रचार कर इसे आत्मसात करें

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश से मानसून की विदाई, मौसम हुआ सुहाना, अगले हफ्ते फिर बारिश और बर्फबारी के आसार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पीपीजे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा, यह कार्यक्रम देश को नई सोच और सकारात्मक दिशा देने वाला है। इसमें नारी शक्ति का सम्मान करने और स्वदेशी को अपनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया है जिसे सभी को आत्मसात करना होगा। गांधी जयंती पर भी खादी और स्वदेशी अपनाएं। सोशल मीडिया पर वोकल फॉर लोकल साझा करें। पीएम ने भारत की उन बेटियों का मान बढ़ाया जिन्होंने नाविका सागर परिक्रमा जैसी कठिन 47,500 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर नया इतिहास रचा है।

स्वच्छता अभियान की सफलता को आम जन की भागीदारी अहम

मुख्यमंत्री ने पीपीजे में विद्यार्थियों और अन्य को स्वच्छता ही सेवा के तहत गंगा शपथ दिलाई। कहा कि आमजन की भागीदारी के बिना स्वच्छता का अभियान सफल नहीं हो सकता। विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अपने आसपास सफाई पर ध्यान देकर स्वच्छ उत्तराखंड अभियान को गति देने में सहयोगी बनें। हम अपने स्वभाव व संस्कार में स्वच्छता की भावना लाकर सफल हो सकते हैं। इससे पूर्व विद्यालय के छात्रों ने स्वच्छता अभियान भी चलाया।

  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    हरिद्वार: धनौरी लॉ कॉलेज में हादसा, भरभराकर गिरा शौचालय का हिस्सा, मलबे में दबने से पीएसी के जवान की मौत

    सोमवार को अमृत लॉ कॉलेज के आवास भवन का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। यहां ठहरी पीएसी की प्लाटून में शामिल एक जवान मलबे में दब गया। गंभीर हालत…