Elections: उत्तराखंड में ABVP ने लहराया परचम, 58 अध्यक्ष और 52 बने उपाध्यक्ष

 

 

एक साल के अंतराल के बाद बीते शनिवार को प्रदेश भर के महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव संपन्न हो गए। उधर चुनाव परिणामों से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में खुशी की लहर है। प्रदेश भर में संगठन के 58 अध्यक्ष तो 52 उपाध्यक्ष चुने गए हैं।

इस संबंध में रविवार को संगठन के प्रांत कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए एबीवीपी के प्रदेश मंत्री ऋषभ रावत ने बताया, प्रदेश भर के महाविद्यालयों में संगठन ने 47 महासचिव, 51 कोषाध्यक्ष, 50 सहसचिव, 62 विवि प्रतिनिधि, छह सांस्कृतिक सचिव, छह छात्रा उपाध्यक्ष समेत कुल 332 पदों पर जीत का परचम फहराया है। कहा, यह विजय केवल परिषद की विजय नहीं, बल्कि हर उस विद्यार्थी की विजय है, जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानता है।
कहा, सैन्य भूमि उत्तराखंड में शहीद भगत सिंह की जयंती के दिन मिली यह विजय उत्तराखंड और पहाड़ की जीत है। छात्रशक्ति ने अपने अपार स्नेह और आशीर्वाद से एक बार फिर यह प्रमाणित कर दिया है कि उनका अडिग विश्वास सदैव उस संगठन के साथ रहा है, जो निष्ठापूर्वक छात्रहितों की रक्षा और राष्ट्रनिर्माण के पथ पर अग्रसर रहता है।
और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश के करीब 27 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, यूपीसीएल का 5900 करोड़ का दावा खारिज
  • Related Posts

    उत्तराखंड: पिटकुल व यूजेवीएनएल में 78 पदों पर भर्ती का मौका, विज्ञापन जारी, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

    पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) और उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) में समूह-ग के 78 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी हो गया है। अधीनस्थ सेवा चयन…

    उत्तराखंड: भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने सीएम धामी की मौजूदगी में दाखिल किया नामांकन

    भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने मंगलवार को विधानसभा में विधिवत अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने विधानसभा के प्रभारी सचिव हेमचंद पंत को नामांकन पत्र सौंपा। इस दौरान…