अयोध्या- विश्व की सबसे छोटी कद की महिला ने किए भगवान राम के दर्शन

 

 महाराष्ट्र के नागपुर की 32 वर्षीय ज्योति किशन आमगे बृहस्पतिवार को परिजनों के साथ अयोध्या पहुंचीं। उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। वे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के अनुसार अपने आयु वर्ग में विश्व की सबसे छोटी कद की महिला हैं। दर्शन के बाद ज्योति ने मंदिर व दर्शन व्यवस्था की भूरि-भूरि प्रशंसा की। श्री रामलला के दर्शन से अभिभूत ज्योति ने बताया कि वह एकटक बाल स्वरूप को देखती रहीं। वह फिर अयोध्या आएंगी।। मंदिर की व्यवस्था से जुड़े चिकित्सक डॉ़ चंद्रगोपाल पांडेय ने बताया कि ज्योति की जन्मतिथि 16 दिसंबर 1993 और कद 62.8 सेंटीमीटर (2 फीट 0.7 इंच) है। गूगल पर सर्च करने पर ज्योति का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दुनिया की सबसे छोटी जीवित महिला के रूप में दर्ज है। उन्हें पैदल चलने में दिक्कत है। वह सहयोगी (मैनेजर) भोला राम के गोद में दर्शन करने गईं। ज्योति के साथ माता, पिता, भाई, बहन, जीजा थे।

और पढ़े  UP में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…