अयोध्या- 24 को रामायण मेले का उद्घाटन कर सकते हैं मुख्यमंत्री योगी 

 

 

रामनगरी में 44वें रामायण मेले की तैयारी शुरू हो गई है। रामायण मेला 24 से 27 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। रामायण मेले के मुख्य अतिथि सीएम योगी आदित्यनाथ होंगे, उन्हें आमंत्रण भेजा जा रहा है। मणिरामदास की छावनी में समिति के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास की अध्यक्षता में हुई बैठक में नए पदाधिकारियों का चयन कर लिया गया है।

बैठक में रामायण मेला समिति ने आगामी रामायण मेले को भव्य और यादगार बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। मेला के संयोजक आशीष मिश्र ने कार्यक्रमों और बजट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रामायण मेले में होने वाले धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जा रही है। उद्घाटन के लिए मुख्य अतिथि के रूप में सीएम योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में डॉ़ जर्नादन उपाध्याय, शैलेंद्र मोहन मिश्रा, महंत शरद पति त्रिपाठी, आलोक बंसल, शरद कपूर, श्रीनिवास शास्त्री, नंद कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
महंत नृत्यगोपाल दास अध्यक्ष मनोनीत
रामायण मेला समिति का चुनाव नए सिरे से हुआ। इसमें अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास बनाए गए। जगद्गुरु रामानुजाचार्य डॉ. राघवाचार्य, जगद्गुरु राम दिनेशाचार्य, डॉ. निर्मल खत्री को संरक्षक मनोनीत किया गया। महंत जनमेजय शरण, महंत कमल नयन दास, महंत अवधेश दास, डॉ. सुनीता शास्त्री जी, नागा राम लखन दास, प्रोफेसर वी. एन. अरोड़ा को उपाध्यक्ष बनाया गया। कमलेश सिंह-महामंत्री, सूर्यनारायण सिंह-संयुक्त महामंत्री, आशीष मिश्र-संयोजक, प्रभात टंडन-कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए।
और पढ़े  लापरवाही: 'बच्चे की किडनी खराब हो गई, डायलिसिस जरूरी', पिता ने दूसरे अस्पताल में कराई जांच, नॉर्मल आई रिपोर्ट
  • Related Posts

    अयोध्या- महाअष्टमी के दिन भाजपा कार्यालय में अभय सिंह का अभिनंदन, संगठन की मजबूती पर जोर

      शारदीय नवरात्र की अष्टमी के अवसर पर सहादतगंज स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के भाजपा…

    अयोध्या: रामलला के दर्शन होंगे और भी आसान, अब 90 दिन पहले बुक कर सकेंगे दर्शन पास

    रामलला के दर्शन की योजना बनाने वाले श्रद्धालुओं को अब अंतिम समय तक पास का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ऑनलाइन सुगम दर्शन पास व्यवस्था…