अयोध्या- जल्द मिलेगी तुलसी स्मारक भवन में  लिफ्ट की सुविधा

 

संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और प्रमुख सचिव संस्कृति पर्यटन धर्मार्थ कार्य अमृत अभिजात ने अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान के मुख्य कार्यालय तुलसी स्मारक भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं विकसित करने का निर्देश दिया। भवन में लिफ्ट की सुविधा जल्द से जल्द करने को कहा, ताकि बुजुर्ग व दिव्यांग श्रद्धालु भी आसानी से दूसरे तल तक जा सके और रामलीला का मंचन देख सकें। इसके अलावा नित्य रामलीला के प्रेक्षागृह, पुस्तकालय सहित भवन में वातानुकूलन की सुविधा विकसित करने के निर्देश दिए। पुस्तकालय के डिजिटलाइजेशन, अग्निशमन और सीसीटीवी आदि लगाने के लिए आगणन प्रस्तुत करने को कहां। निरीक्षण के दौरान महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी , विधायक चंद्रभानु पासवान, विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान, निदेशक जयेंद्र कुमार, पर्यटन अधिकारी बृजपाल सिंह, संस्थान के सलाहकार आशुतोष द्विवेदी समेत अन्य मौजूद रहे।

और पढ़े  सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…