अयोध्या: घर में हुए विस्फोट से मकान गिरा, 5 लोगों की मौत, कई बच्चे घायल..भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद

Spread the love

 

 

योध्या जिले की नगर पंचायत भदरसा भरतकुंड के महाराणा प्रताप वार्ड के पगलाभारी गांव में धमाके की आवाज के साथ एक मकान गिर गया। इस घटना में पांच लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। कई लोग घायल हुए हैं। इनमें बच्चे भी शामिल हैं।

बताया जाता है कि गांव के निवासी रामकुमार उर्फ पारसनाथ गांव के बाहर मकान बनवाकर रहते थे। बृहस्पतिवार शाम 7:30 बजे के करीब धमाके की तेज आवाज के साथ मकान गिर गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी और सीओ अयोध्या भी पहुंच गए हैं। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने पांच मौतों की पुष्टि की है। जबकि कई घायल भी लाए गए हैं। इनमें तीन बच्चे शामिल हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पटाखे के चलते विस्फोट होने की आशंका है। हालांकि घटनास्थल पर ईंधन गैस की भी बदबू आ रही है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। कुछ और लोगों के मकान के मलबे में दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू का काम जारी है।

Spread the love
और पढ़े  योगी पर अखिलेश का हमला, बोले- मुख्यमंत्री जी ने विश्व रिकॉर्ड बनाया, 7000 करोड़ का कॉस्मेटिक फेशियल करवाया
  • Related Posts

    हाईकोर्ट ने दिया आदेश- अतीक के बेटे उमर को छोटे भाई के जनाजे में शामिल होने के लिए मिली पैरोल

    Spread the love

    Spread the loveइलाहाबाद हाईकोर्ट ने भाई अबान अहमद की मिट्टी में शामिल होने के लिए जेल में बंद अली अहमद और उमर अहमद को पैरोल पर रिहा करने का आदेश…


    Spread the love

    BJP नेता को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, महिला-अधिवक्ता पर रिपोर्ट दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveअलीगढ़ में भाजपा नेता को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए गए। इसके बाद वीडियो…


    Spread the love