अयोध्या- अनियंत्रित बोलेरो ने स्कूल की टेंपो में मारी टक्कर, 8 बच्चे गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

Spread the love

योध्या में पूरा बाजार विकासखंड क्षेत्र में शनिवार सुबह अनियंत्रित बोलेरो ने निजी स्कूल की टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में आठ बच्चे घायल हो गए। सभी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पहुंचाया गया। वहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हादसा महाराजगंज थाना क्षेत्र में अयोध्या-अंबेडकर नगर मुख्य मार्ग पर राजेपुर गांव के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल टेंपो बच्चों को लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने अनियंत्रित होकर टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण, दुकानदार और राहगीर मौके की ओर भागे। लोगों ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

 

थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि घायल बच्चों को सीएचसी पूरा बाजार में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद सिर में मामूली चोट आने के कारण पांच बच्चों को सीटी स्कैन के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। जांच रिपोर्ट सामान्य आई है। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।

घायलों में मानवी (9), सृष्टि (9), सुमित (9), प्रियांशी (9), आयुषी (8), खुशबू (7), साहिल (9) और जान्हवी (9) निवासी राजेपुर शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने बोलेरो चालक सचिन वर्मा (26) निवासी दरियाबाद, बाराबंकी को हिरासत में लिया है। आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  शाहजहांपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, पुतला फूंकने को लेकर हंगामा
  • Related Posts

    आगरा- इन 68 घरों पर चलेगा बुलडोजर, भवन मालिकों को जारी होंगे नोटिस, मानसून से पहले किए जाएंगे ध्वस्त

    Spread the love

    Spread the loveआगरा के किनारी बाजार में बृहस्पतिवार रात जर्जर भवन के भरभराकर गिरने की घटना ने नगर निगम प्रशासन की नींद उड़ा दी है। मानसून से पहले खतरे को…


    Spread the love

    मिर्जापुर में सनसनीखेज वारदात- टहलते निकले अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े हुई घटना से हड़कंप

    Spread the love

    Spread the love     मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारू का पूरा सदभावना नगर में सुबह टहलने निकले पूर्व प्रधान व अधिवक्ता राजीव सिंह की गोली मारकर…


    Spread the love