शाहजहांपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, पुतला फूंकने को लेकर हंगामा

सम विधानसभा चुनाव के दौरान असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्व सरमा द्वारा नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी,कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर लगातार अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर आज जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता व महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय राजीव भवन टाउन हॉल पर एकत्रित होकर असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्व सरमा का पुतला लेकर बाहर निकले लेकिन कार्यालय के बाहर सदर इंस्पेक्टर भारी पुलिस बल के साथ जुलूस को अपने घेरे में ले लिए लेकिन जोश से भरे कांग्रेसियों को रोकने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी जोरदार नारेबाजी करते हुए सभी नगर निगम तक पहुंच गए इस बीच पुतले के टुकड़े टुकड़े हो गए।

शाहजहांपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, पुतला फूंकने को लेकर हंगामा

पुलिस की इस बीच कार्यकर्ताओं को हल्की चोट भी लगी और कुछ पदाधिकारियों के जूते चप्पल टूट गए वही पीसीसी सदस्य बिंदेश्वरी राज को कुछ पुरुष सिपाहियों ने घेर लिया ये देख कांग्रेस पदाधिकारियों की पुलिस से तीखी नोक झोंक हुई कि एक महिला कार्यकर्ता को पुरुष सिपाहियों ने क्यों छुआ क्या महिला पुलिस नहीं है आपके पास।
काफी देर चली मशक्कत के बाद पुतले के कुछ अंश पुलिस अपने साथ ले गई।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र में अब अपना विरोध भी नहीं दर्ज करवा सकते ऐसी क्या मजबूरी थी जोकि इतनी संख्या में पुलिस को कार्यालय घेरने पड़ा ऐसी तानाशाही पहले कभी नहीं देखी कि विपक्ष की आवाज़ को दबाया जा रहा है।
लेकिन हम रुकने वाले नहीं है।
हर मोर्चे पर लड़ाई जारी रहेगी।
महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान ने कहा कि खड़गे जी के खिलाफ इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल हेमंता विश्व सरमा द्वारा किया गया ये सीधे सीधे दलितों का अपमान है।
चुनाव हमेशा से होते आए है लेकिन व्यक्तिगत रूप से किसी के खिलाफ ऐसी भाषा नहीं बोली गई।
जिसकी हम कांग्रेसजन घोर निंदा करते है।

और पढ़े  ग्रेटर नोएडा: ला रेजीडेंसिया सोसायटी में उल्लुओं का हमला जारी, अब तक 3 निवासियों को बना चुके निशाना

शाहजहांपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, पुतला फूंकने को लेकर हंगामा

आज के प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य कृष्ण विनोद मिश्रा, तनवीर सफदर,अनस इक़बाल,पवन सिंह,रामजी अवस्थी,नूरे सहर बी,रानी पांडे,पार्षद तालिब खान,शान मोहम्मद,वकार आलम,प्रवीण त्रिपाठी,सईद अंसारी,रफी उल हसन,प्रत्यूष मिश्रा, शाश्वत मिश्रा,अफजाल खान,अदीब अहमद,फरमान खान,गौरव त्रिपाठी,संजय सक्सेना, इकरार अहमद,अयान खान,अखलेश पाल,अनस,सुधांशु मिश्रा,नितिन तिवारी,साजिद खान, मुस्तकीम, इरफान,अनिल श्रीवास्तव,सलीम इदरीसी, शाहनवाज खान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र

    यूपी काडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया…

    CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे…