अयोध्या- अनियंत्रित बोलेरो ने स्कूल की टेंपो में मारी टक्कर, 8 बच्चे गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

अयोध्या में पूरा बाजार विकासखंड क्षेत्र में शनिवार सुबह अनियंत्रित बोलेरो ने निजी स्कूल की टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में आठ बच्चे घायल हो गए। सभी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पहुंचाया गया। वहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हादसा महाराजगंज थाना क्षेत्र में अयोध्या-अंबेडकर नगर मुख्य मार्ग पर राजेपुर गांव के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल टेंपो बच्चों को लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने अनियंत्रित होकर टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण, दुकानदार और राहगीर मौके की ओर भागे। लोगों ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

 

थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि घायल बच्चों को सीएचसी पूरा बाजार में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद सिर में मामूली चोट आने के कारण पांच बच्चों को सीटी स्कैन के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। जांच रिपोर्ट सामान्य आई है। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।

घायलों में मानवी (9), सृष्टि (9), सुमित (9), प्रियांशी (9), आयुषी (8), खुशबू (7), साहिल (9) और जान्हवी (9) निवासी राजेपुर शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने बोलेरो चालक सचिन वर्मा (26) निवासी दरियाबाद, बाराबंकी को हिरासत में लिया है। आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़े  UP- बारिश और तेज हवाओं से बदला प्रदेश का मौसम, इन 64 जिलों में आज के लिए जारी हुई चेतावनी
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…